Rajasthan News: पिछले एक साल से स्कूल से लापता है शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई का हो रहा नुकसान

Rajasthan News

Rajasthan News

Rajasthan News: आज राजस्थान के ब्यावर जिले से खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, ब्यावर जिले के जवाजा की ग्राम पंचायत भेरूखेड़ा के गांव धोलादाता प्रथम में एक शिक्षक पिछले एक साल से लगातार स्कूल नहीं आ रहे हैं। इस कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। वहीं, इस संबंध में प्रधानाध्यापक सीमा कुंडिया ने शिक्षा निदेशालय, बीकानेर को पत्र भी लिखा, लेकिन वहां से भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Rajasthan News: छह बार कारण बताओ नोटस जारी किया

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि, जो शिक्षक विद्यालय में नहीं आ रहे उनका नाम रवि है। वहीं, उनके पिछले एक वर्ष से स्कूल नहीं आने के लिए करीब छह बार कारण बताओ नोटस जारी किया हुआ है। लेकिन, उसका भी कोई जवाब नहीं आया है।

दूसरा टीचर लगाने की मांग की

बता दें कि, स्कूल में तीन गांव लालपुरा, धोलादाता प्रथम और कोट गांव के करीब 150 छात्र अध्यनरत है। उधर, एसएमसी अध्यक्ष सुरेश सिंह ने शिक्षा विभाग से स्कूल में तुरंत दूसरा टीचर लगाने की मांग की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version