केतन संग शादी करने का नहीं था प्लान! Siya Goyal के वायरल चैट ने उड़ाए होश, पिता ने मिडिल फिंगर विवाद की बताई सच्चाई

Siya Goyal: अगर केतन अग्रवाल से शादी नहीं करनी थी तब तैयारी में क्यों जुटीं थी मंगेतर, सोशल मीडिया पर वायरल चैट ने एक अलग ही मोड़ दिया है जो आपको भी हैरान कर सकता है। इसके साथ ही मिडिल फिंगर विवाद पर भी सिया के पिता ने चुप्पी तोड़ी है।

Siya Goyal

Photo Credit- Google Siya Goyal

Siya Goyal: पुणे के केतन मर्डर केस ने हर किसी के होश उड़ा दिए जहां लोहागढ़ किले से कथित तौर पर मंगेतर को धक्का देकर अपने होने वाले पति की जान ले ली। सिया गोयल ने आखिर केतन अग्रवाल के साथ शादी की तैयारी क्यों की थी जबकि वह सोच रखी थी कि वह नहीं करने वाली है। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर वायरल चैट ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। जहां सिया यह मानती है कि केतन अग्रवाल के साथ उसकी शादी कभी नहीं होगी। वहीं उसके पिता ने मिडिल फिंगर विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

क्या है सिया गोयल के इस न्यू वायरल चैट में

सिया गोयल का स्नैपचैट चैट वायरल हो रहा है जहां वह अपनी एक दोस्त के साथ बातचीत कर रही होती है। इस दौरान उसने कहा था कि “आधार कार्ड फ्रंट बैक भेज दे शादी के टिकट के लिए जो होने वाली नहीं है पर फिर भी भेज दे।” ऐसे में इस वायरस चैट ने चेतन मर्डर केस को एक अलग मोड़ दिया है। कथित तौर पर यह चैट 25 मई का बताया जा रहा है। ऐसे में लंबे समय से सिया गोयल यह शादी तोड़ने की प्लानिंग कर रही थी लेकिन दूसरी तरफ तैयारी में भी जुटी हुई थी।

मिडिल फिंगर विवाद पर पिता ने इस तरह किया Siya Goyal का बचाव

वहीं इस सबके बीच बीते दिन पुलिस की मौजूदगी में सिया गोयल ने कथित तौर पर कैमरे पर मिडिल फिंगर दिखाई थी जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी ट्रोलिंग होने लगा था। वहीं इस पर अब उनके पिता प्रवीण गोयल ने सफाई दी है और कहा है कि सोशल मीडिया पर जो भी बेबुनियाद दावे किए जा रहे हैं वह सही नहीं हैं। उनका कहना है कि जब सिया गोयल को घर लाया गया था तब पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान कार के दरवाजे में उसकी दो उंगलियां फंस गई थी जिसकी वजह से सूजन था और नाखून भी नीले पड़ गए थे।

क्या है केतन मर्डर केस में सिया गोयल की भूमिका

गौरतलब है कि 18 जून को 26 साल के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल को घूमने ले जाने के बहाने लोहागढ़ किले पर ले गई थी जहां उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर को धक्का दे दिया था। दोनों की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर में शादी करने वाले थे। फिलहाल इसकी जांच में पुलिस जुटीं हुई है।

 

 

Exit mobile version