Mumbai Film City में सांप ने दिए 150 अंडे, देखते ही लोगों में फैला खौफ, वीडियो रुह कंपा देगा!

Mumbai Film City: मुंबई की फिल्म सिटी में एक सांप ने 150 अंडे दिए हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Mumbai Film city

Mumbai Film city

Mumbai Film City: मुंबई की फिल्म सिटी में इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक यहां एक सांप ने सैकड़ों अंडे दिए हैं। इस खबर के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल और लोग काफी डरे हुए हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स सांप को पकड़े हुए नजर आ रहा है। जबकि, आसपास वर्दी में कुछ जवान और लोगों की भीड़ लगी हुई है।

फिल्म सिटी में सांप ने दिए 150 अंडे

खबरों के मुताबिक, फिल्म सिटी में 150 अंडे बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी अंडे एक सांप के हैं। सांप और अंडे दोनों सुरक्षित हैं। इन्हें बाद में किसी सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया जाएगा। वहीं, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम सांप और अंडों का निरीक्षण कर रही है। जिसके बाद इन्हें छोड़ दिया जाएगा। ये सांप और अंडे यहां कैसे आए, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

तेजी से शेयर हो रहा वीडियो

सांप और उसके अंडों का वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। पैपराजी फोटोग्राफर वायरल भयानी नाम के इंस्टाग्राम पेज ने भी सांप का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ” स्टार किड्स आ रहे हैं..।” जबकि एक अन्य ने लिखा, ”जो बैठ कर अंडों की संख्या गिन रहा है, उस को जयजयकार।” हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने इसे नागिन सीरियल में जोड़ दिया। यूजर ने लिखा, ” नागिन सीरियल की इतनी बेइज्जती, की सांप बदला लेने आ गया।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version