विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर CM Yogi Adityanath ने रक्तदान को बताया पुनीत कार्य, कहा ‘मानवता की सच्ची और सबसे बड़ी सेवा है’

CM Yogi Adityanath: विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें स्पेशल संदेश दिया है और जागरूकता फैलाने का काम करते नजर आए हैं। आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या कहा।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: रक्तदान को महादान कहा जाता है और इसके लिए लोगों को अक्सर जागरूक किया जाता है। इस सबके बीच विश्व रक्तदाता दिवस के मौके उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में लोगों को जागरुक करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह से योगदान दे सकते हैं और क्यों यह सबसे बड़ा महादान है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर लोगों को जन संदेश देते हुए दिखे और कहा कि यह पुनीत कार्य किसी को नया जीवन प्रदान करने के लिए मानवता की सबसे सच्ची और बड़ी सेवा है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने क्या कहा है।

रक्तदान को लेकर क्या बोले CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “रक्तदान महादान यह पुनीत कार्य किसी को नया जीवन प्रदान करने के साथ ही मानवता की शक्ति और सबसे बड़ी सेवा है। जीवन रक्षक की भूमिका निभाने वाले सभी सम्मानित रक्तदाताओं को विश्व रक्तदाता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रेक्षिक रक्तदान हेतु संकल्पित हो और स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।”

सीएम योगी ने बताया रक्त दान क्यों है अमूल्य

निश्चित तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा इस प्रेरणादायक संदेश के अपने मायने हैं जिसमें रक्तदान को निस्वार्थ सेवा करुणा और मानवता का सर्वोच्च उदाहरण बताया गया है। यह एक अमूल्य योगदान है जिससे अनेक जीवन बचाने का पूर्ण कार्य किया जा रहा है और एक बूंद खून किसी की जिंदगी बचा रही है। एक छोटा सा दान किसी की पूरी जिंदगी की पहचान बन सकती है इसलिए रक्तदान को महादान कहा जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस जागरूक पोस्ट से यह सच है कि आपका रक्त किसी के लिए जीवन का उपहार बन सकता है इसलिए यह करें।

विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मानव जीवन की रक्षा हेतु हम भी रक्तदान का संकल्प ले सकते हैं।

 

 

Exit mobile version