DNP India Hindi

CM Yogi Adityanath की सरकार कर रही क्रीडा जगत का कायाकल्प! पूर्वांचल की चकाचौंध बढ़ाएगा वाराणसी और गोरखपुर में बन रहा स्टेडियम

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Yogi Adityanath: यूपी में क्रीडा जगत का कायाकल्प जारी है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में बन रहा क्रिकेट स्टेडियम इसका पुख्ता प्रमाण है। योगी सरकार खेल जगत में संभावनाओं की तलाश करते हुए नए क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करा रही है।

यूपी के वाराणसी और गोरखपुर में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम के शुरू होने से पूर्वांचल को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। दोनों नए क्रिकेट स्टेडियम जहां एक ओर पूर्वांचल की चकाचौंध बढ़ाएंगे। वहीं दूसरी ओर इससे स्वरोजगार के अनेकों माध्यम पैदा होंगे जो लोगों को सीधा लाभ पहुंचाएंगे।

क्रीडा जगत का कायाकल्प कर रही CM Yogi Adityanath की सरकार!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार क्रीडा जगत का कायाकल्प कर रही है। इस क्रम में खिलाड़ियों को तमाम तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। उनके लिए उचित प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं जिसकी मदद से खिलाड़ी नई ऊंचाई को छू सकें। इसी कड़ी में सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर में भव्य क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। 30000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम का निर्माण दिसंबर 2027 तक होना है।

वाराणसी में भी सरकार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करा रही है। इसका निर्माण जून 2026 तक प्रस्तावित है। इन दोनों स्टेडियम के सहारे सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार यूपी में क्रीडा जगत का कायाकल्प कर रही है। इससे जहां एक ओर संभावनाओं के द्वार खुलने हैं, वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों के लिए शानदार प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा जो खेल को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा।

पूर्वांचल की चकाचौंध बढ़ाएंगे नवनिर्मित स्टेडियम

दोनों स्टेडियम निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पूर्वांचल की चकाचौंध बढ़ाएंगे। गोरखपुर जहां एक ओक पूर्वांचल का केन्द्र है, वहीं दूसरी ओर वाराणसी का भी अहम महत्व है। वाराणसी जिला चंदौली, मिर्जापुर, चुनार, मऊ, गाजीपुर आदि से सीधा जुड़ता है। ऐसे में नया क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण पूरा होने के बाद जनपद की तस्वीर बदल जाएगी।

यहां अंतर्राष्ट्रीय मैच आयोजित हो सकेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों का आवागमन होगा। पूरे देश-प्रदेश से जनता क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाने काशी पहुंचेगी। इस दौरान स्थानीय लोग होटल, रेस्तरा, वाहन आदि से जुड़े व्यवसाय कर स्वरोजगार के इंतजाम कर सकते हैं। इससे राजस्व को भी बढ़ावा मिलेगा और पूर्वांचल की तस्वीर बदलेगी।

Exit mobile version