गोरखपुर के कायाकल्प के लिए 700 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को CM Yogi Adityanath ने दी हरी झंडी, समृद्धि और विकास के खुले नए अवसर

CM Yogi Adityanath: करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या जानकारी दी गई। इसे उत्तर प्रदेश के विकास में कैसे मददगार बताया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सरकार की तरफ से लगातार हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में गोरखपुर को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से करोड़ों के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इसकी जानकारी देते मुख्यमंत्री ने बताया कि आखिर कैसे यह लोगों के लिए फायदेमंद होने वाला है। इससे कैसे चौतरफा विकास को लाभ मिलने वाला है। जहां एक तरफ सर्विस रोड से लेकर नाला परियोजना तक को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
जानिए इस बारे में क्या कहा गया है।

जानिए गोरखपुर को सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से मिला सौगात

इसकी जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ में देते हुए कहा कि “महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर के चौरी चौरा विधान सभा क्षेत्र में आज 287 करोड़ से अधिक लागत से चौरी चौरा-भोपा बाजार-मुण्डेरा बाजार-सोनबरसा मार्ग पर समपार संख्या 147-बी पर रेल उपरिगामी सेतु सहित 84 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा।” 495 करोड़ से अधिक लागत की गोड़धोइया नाला परियोजना का प्रथम चरण जनता को समर्पित किया जाएगा, जबकि 880 करोड़ से अधिक लागत से इसके द्वितीय चरण, गोरखपुर सीवरेज योजना के जोन ए-3 एवं प्रस्तावित सर्विस रोड की आधारशिला रखी जाएगी।

कैसे परियोजनाओं से गोरखपुर को मिलेंगे अनगिनत फायदे

वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन परियोजनाओं को लेकर बात करते हुए बताया कि जलनिकासी, स्वच्छता और आवागमन को बेहतर बनाने वाली ये परियोजनाएं गोरखपुर वासियों के जीवन में सुविधा, सुगमता एवं समृद्धि के नए अवसर सृजित करेंगी। आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा तथा स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। शहर की जल निकासी एवं सीवरेज व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ ही आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कैसे CM Yogi Adityanath ने गोरखपुर को गोरखपुर को प्रदान किए नए अवसर

सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा आधुनिक शहरी ढांचे के विकास के साथ नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से गोरखपुर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में नई गति मिलेगी। सड़क, परिवहन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इन विकास परियोजनाओं के माध्यम से चौरी चौरा क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक सुविधाओं और समग्र विकास के नए अवसर सृजित होंगे।

निश्चित तौर पर गोरखपुर का एक अलग ही विकास का दौर देखा जा सकता है।

 

Exit mobile version