CM Yogi Adityanath ने संभाला मोर्चा! चैत्र नवरात्रि व रामनवमी से पहले अलर्ट मोड पर शासन, तैयारियों को लेकर अहम निर्देश जारी

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने चैत्र नवरात्रि व रामनवमी से पहले मोर्चा संभाल लिया है। इसी क्रम में अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने कई अहम निर्देश जारी किए हैं।

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Yogi Adityanath: यूपी के विभिन्न हिस्सों में प्रशासनिक महकमा अलर्ट पर है। मंदिरों में व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। ये सारी तैयारी चैत्र नवरात्रि व रामनवमी पर्व को लेकर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पर्व को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। इसी क्रम में बीते कल लखनऊ में प्रशासनिक स्तर की बैठक हुई। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। अयोध्या राम मंदिर से लेकर यूपी के विभिन्न हिस्सों में स्थित शक्ति पीठों तक में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

चैत्र नवरात्रि व रामनवमी से पहले CM Yogi Adityanath ने संभाला मोर्चा!

सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मोर्चा संभाल लिया है। बीते कल इसी क्रम में लखनऊ में शासन-प्रशासन की एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को चैत्र नवरात्रि व रामनवमी पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को ये सुनिश्चित करने को कहा कि नवरात्र के अवसर पर मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के आस-पास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। इसके साथ पुलिस स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्रभावी भीड़ प्रबंधन और फुट पेट्रोलिंग की कार्ययोजना लागू करे।

इससे इतर मुख्यमंत्री ने मंदिरों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में यूपी के बलरामपुर में स्थित देवीपाटन मंदिर, सहारनपुर में शाकुम्भरी देवी, मिरजापुर में मां विंध्यवासिनी धाम, सीतापुर में ललिता देवी सहित प्रमुख शक्तिपीठों में व्यवस्था दुरुस्त रहे। दरअसल, इन शक्तिपीठों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चैत्र नवरात्रि के दौरान दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। वहीं अयोध्या में भी 27 मार्च को श्रीरामनवमी के अवसर पर देश भर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको लेकर तैयारियां दुरुस्त रखने की बात कही गई है।

रामनवमी को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन!

यूपी का प्रशासनिक अमला रामनवमी पर्व को लेकर अलर्ट मोड पर है। 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी जिसके अनुसार 27 मार्च को रामनवमी मनाया जाएगा। इस पर्व से पहले अयोध्या में सघन चेकिंग का दौर शुरू है। मंदिर के इर्द-गिर्द विशेष साफ-सफाई का अभियान चल रहा है। योगी सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ख्याल रख रही है। चैत्र नवरात्रि का पहर सनातन संस्कृति में आस्था रखने वालों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी क्रम में सरकार हर सुविधाओं का विस्तार कर श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रख रही है।

Exit mobile version