CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में आवास और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वरुण विहार योजना और नैमिष नगर योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन योजनाओं को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इनके माध्यम से शहरी विकास और नियोजित आवास से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जाना है। इसके साथ ही लोगों को अपना सपनों का घर भी मिलेगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
CM Yogi Adityanath करेंगे भूमिपूजन
यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा ₹12,000 करोड़ से अधिक की लागत से 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में वरुण विहार योजना एवं नैमिष नगर योजना का भूमिपूजन संपन्न हो रहा है। इन योजनाओं के अंतर्गत भूखंडों के लिए पंजीकरण का शुभारंभ होगा, जिससे लखनऊ में नियोजित आवासीय विकास को नई गति मिलेगी और अधिकाधिक परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
घर होगा अपना
पूरा होगा सपना…प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में लखनऊ विकास… pic.twitter.com/UoD2QXR6YA
— Government of UP (@UPGovt) September 24, 2026
साथ ही, ₹2,166 करोड़ की प्रस्तावित लागत से 5 बहुमंजिला अपार्टमेंट का शिलान्यास भी किया जाएगा। आधुनिक आवासीय सुविधाओं, बेहतर नियोजन और विकसित शहरी आधारभूत संरचना के माध्यम से लखनऊ को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है”।
आम लोगों को क्या हो सकता है फायदा?
आवासीय और शहरी विकास योजनाओं का उद्देश्य आमतौर पर लोगों को बेहतर नियोजित क्षेत्र, आधारभूत सुविधाएं और व्यवस्थित शहरी वातावरण उपलब्ध कराना होता है। इन योजनाओं से संभावित लाभों में शामिल हो सकते हैं।
- नियोजित आवासीय विकास को बढ़ावा।
- सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की संभावनाएं।
- शहरों के विस्तार को व्यवस्थित बनाने में मदद।
- स्थानीय स्तर पर निर्माण और संबंधित आर्थिक गतिविधियों को गति।
इन संभावित लाभों की वास्तविक स्थिति योजना के स्वीकृत नक्शे, आधिकारिक दिशा-निर्देशों और क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी।
