Lakhimpur Kheri Case: 11 जुलाई तक बढ़ी आशीष मिश्रा की जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘रोज नहीं हो सकती सुनवाई’

Lakhimpur Kheri Case

Lakhimpur Kheri Case

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर खीरी कांड में आरोपी आशीष मिश्रा की अतरिंम जमानत बढ़ा दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई तक राहत देते हुए उनकी जमानत बढ़ा दी है.

कोर्ट ने सुनवाई की रफ्तार पर संतोष जताते हुए कहा है कि निचली अदालत को रोजाना सुनवाई के आदेश नहीं दिया जा सकते. ऐसा करने से दूसरे लंबित मुकदमों की सुनवाई की असर पड़ेगा. जो सही नहीं है. अब मामले की समीक्षा के लिए अगली सुनवाई जुलाई में होगी.

क्या है मामला

बता दें कि 2021 में किसान आंदोलन के दौरान गाड़ी से कुचल कर हुई किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष मुख्य आरोपी है. इस मामले में लगातार सुनवाई हो रही है. फिलहाल, आशीष मिश्रा जमानत पर बाहर चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Texas Shooting: अमेरिका में फिर चली गोलियां, स्कूल पार्टी में विवाद के बाद गोलीबारी, 9 बच्चे घायल

Exit mobile version