Modinagar News: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा रोड, मोदीनगर में पंजाबी मंच, मोदीनगर द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करना रहा।
21 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान कर सम्मानित किया गया
समारोह में 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में अर्शनूर कौर, एकनूर कौर, गुरलीन कौर, सिद्धि दातरी, मयंक शर्मा, इशांत खट्टर, दिया अरोरा, लक्षिता अरोड़ा ख्याति टंडन एवं दिव्या अरोड़ा सहित अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं शामिल रहे।इस अवसर पर मोदीनगर के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मान पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। इनमें श्री रोशन लाल ढींगरा, श्री विश्वबंधु सचदेवा एवं श्री बलवंत सिंह नारंग प्रमुख रहे।कार्यक्रम में पंजाबी मंच के वरिष्ठ संरक्षक श्री राजकुमार खुराना ने कहा कि पंजाबी मंच समाजहित में शिक्षा, संस्कार एवं सेवा से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट आगे भी आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।
वरिष्ठ संरक्षक श्री राज ढींगरा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पंजाबी मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और भविष्य में समाजहित के कार्यों को और अधिक गति देने की बात कही।
पंजाबी मंच के महासचिव श्री राजेश अरोड़ा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। बच्चों को अपने गुरुजनों और माता-पिता का सदैव सम्मान करना चाहिए। यही संस्कार उन्हें जीवन में आगे बढ़ने तथा परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा देते हैं।
समाज के शहीदों से संबंधित निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
पंजाबी मंच के अध्यक्ष श्री ललित अरोड़ा ने कहा कि आज हमारे समाज के बच्चे समाज से जुड़ नहीं पा रहे हैं हमें उन्हें जोड़ने का हर संभव प्रयास करना होगा उन्होंने मंच के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर माह में समाज के शहीदों से संबंधित निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी विस्तृत सूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी।कार्यक्रम में महिला पंजाबी मंच की अध्यक्ष श्रीमती सीमा अरोड़ा ने भी अपने विचार रखे । डॉ. जी. एस. सचदेवा एवं श्रीमती रंजीत कौर द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थाओं में सहयोग किया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री जोगिंदर सिंह, मीत प्रधान श्री राजेंद्र सिंह, श्री जसपाल सिंह, श्री मनजीत सिंह जॉली, श्री कंवरजीत सिंह जग्गी एवं श्री हरजीत सिंह लवली सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंजाबी मंच के महासचिव संजीव चौधरी, श्री भीमसेन ढींगरा, सुनील चावला, गुलशन मेहंदीरत्ता, रमेश खुराना (गोविन्दपुरी),पवन कुमार, विजय अरोड़ा मोदीनगर,डॉक्टर अतुल सेठी, रमित भूटानी, राजेश खुराना, दिशांत भूटानी, सतीश अरोड़ा, जेपी भूटानी, विजय खुराना, तेजिंदर गांधी, श्याम ढींगरा, भूदेव राज अरोड़ा, मनजीत सिंह जॉली, संजय अरोड़ा, आशु भूटानी, विजय अरोड़ा गोविंदपुरी, रवीश चचड़ा, सुनील भूटानी, नरेश मदान, चरणजीत सिंह, इविंदर सिंह गांधी ने सहयोग दिया
महिला मंच से आंचल खुराना, रश्मि खुराना, ऋतु अरोरा, इंदु मदान, शालिनी चौधरी, संगीता कुमार, दिव्यांशा अरोड़ा, साक्षी अरोरा, ममता अरोड़ा आदि उपस्थित थे।पत्रकार बंधुओं में श्री अनिल वशिष्ठ जी,अनिल गौतम जी, आशीष शर्मा जी रामकिशोर शर्मा जी को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में पंजाबी मंच की ओर से सभी अतिथियों, बच्चों, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात सभी ने गुरु का लंगर ग्रहण किया।
— पंजाबी मंच, मोदीनगर
