CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ की चकाचौंध बढ़ने वाली है। वित्तिय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इसका खास ख्याल रखा है। यूपी सरकार ने राजधानी की स्वच्छता और सड़कों पर मजबूत निवेश करने का निर्णय लिया है। लखनऊ नगर निगम को इसी क्रम में 2278.34 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। इस रकम से निगम लखनऊ की विकास को रफ्तार देगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार राजधानी की तस्वीर बदलने की दिशा में प्रयासरत है। इससे व्यापक तौर पर लोगों को जबरदस्त फायदा होगा।
लखनऊ की चकाचौंध बढ़ाएगी CM Yogi Adityanath की सरकार!
इसका जिक्र वित्तिय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट में किया गया है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के सुव्यवस्थित एवं जनकेंद्रित शहरी विकास विजन के अनुरूप राजधानी लखनऊ के लिए ₹2278.34 करोड़ का नगर निगम बजट प्रस्तावित किया गया है।
स्वच्छता हेतु ₹300 करोड़ तथा सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए ₹326 करोड़ का प्रावधान कर आमजन को स्वच्छ,… pic.twitter.com/8cJfBFOjpV
— Information and Public Relations Department, UP (@InfoDeptUP) February 13, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने लखनऊ नगर निगम के लिए 2278.34 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है। इसकी मदद से लखनऊ की तस्वीर बदलने का काम किया जाएगा। योगी सरकार विकास का रोडमैप तैयार कर रही है। सरकार की ओर से लखनऊ की साफ-सफाई हेतु 300 करोड़ और सड़कों के निर्माण हेतु 326 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। सरकार की पहल से लखनऊ की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट, शहर में पार्क व विकास के अन्य तमाम कार्य किए जाएंगे। ये सभी बुनियादी ढ़ांचे लखनऊ की चकाचौंध बढ़ाने का काम करेंगे।
सरकार की पहल से जनता को होगा जबरदस्त फायदा
यूपी सरकार की इस पहल से लोगों को सीधा फायदा होगा। लखनऊ सूबे की राजधानी है जहां प्रदेश भर से लोग विभिन्न कारणों से पहुंचते हैं। ऐसे में शहर की चकाचौंध और सुविधाओं का विस्तार लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे जहां एक ओर आवागमन आसान होगा, वहीं दूसरी ओर संभावनाओं के कई नए द्वार खुलेंगे। लोग स्वरोजगार के अवसर तलाशते हुए भी लखनऊ की बढ़ती चकाचौंध का लाभ उठा सकेंगे। यही वजह है कि सरकार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जनता की सुविधा के लिए शहरों में विकास को रफ्तार दे रही है।
