CM Yogi Adityanath: यूपी की तस्वीर समय के साथ तेजी से बदली है। योगी सरकार की नीतियों का असर है कि देश का सबसे बड़ा राज्य आज कृषि से लेकर उद्योग, स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा समेत अन्य तमाम पहलुओं पर अग्रणी भूमिका निभा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में ही पीएम मुद्रा योजना का विस्तार भी हो रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक बीते वर्ष गोरखपुर में करीब सवा लाख लाभार्थियों को 1349 करोड़ रुपए का मुद्रा लोन स्वीकृत हुआ है। यूपी सरकार की नीतियों को देखते हुए बड़ी संख्या में युवा मुद्रा लोन की मदद से अपने सपनों को पंख लगा रहे हैं। इसके साथ ही उद्योग जगत को नई रफ्तार मिल रही है।
पीएम मुद्रा योजना की मदद से सशक्त हो रहे लाभार्थी!
भारी संख्या में लोग पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेकर सशक्त हो रहे हैं। इसमें यूपी से आने वाले युवाओं की तादाद भी अच्छी खासी है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से प्रदेश में उद्यमशीलता को नई गति मिल रही है।
गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में बिना गारंटी ऋण की सुविधा से युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनते हुए स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। pic.twitter.com/wRqWKqG9Fx
— Government of UP (@UPGovt) February 7, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ के एक्स हैंडल से एक आंकड़ा साझा किया गया है। आंकड़ों की मानें तो सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर में बीते वर्ष करीब 1.25 लाख लाभार्थियों के लिए 1349 करोड़ रुपए का मुद्रा लोन स्वीकृत हुआ है।
सरकार की इस योजना के तहत बगैर किसी गारंटी को 20 लाख तक का ऋण मुहैया करा रही है। भारी संख्या में युवा व अन्य वर्ग इस योजना का लाभ लेकर उद्योग की शुरुआत कर रहे हैं। इसका सकारात्मक असर यूपी के उद्योग जगत पर है और सूबे की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।
यूपी CM Yogi Adityanath के प्रयासों से उद्योग जगत को मिली रफ्तार!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार के प्रयासों से सूबे में औद्योगिक जगत को रफ्तार मिली है। अनुकूल माहौल को मद्देनजर रखते हुए 50000 से 5 लाख तक का लोन लेकर युवा स्वरोजगार के माध्यम बना रहे हैं। पीएम मुद्रा योजना का विस्तार यूपी में तेजी से हुआ है। इससे इतर भी तमाम ऐसे प्रयास हैं जिनका असर उद्योग जगत पर पड़ा है। ये दर्शाता है कि किस कदर सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सूबे का उद्योग जगत फल-फूल रहा है।
