Dehradun-Pithoragarh Flight: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में तेजी से विकास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने Dehradun-Pithoragarh Flight का शुभारंभ किया। इसके शुरू होने से कई घंटों की दूरी कुछ मिनटों में पूरी हो जाएगी। पर्यटन के लिहाज से तो यह महत्वपूर्ण है ही, साथ ही आवश्यक आपूर्ति पहुंचाने से लेकर गंभीर रूप से बीमार रोगियों को समय पर उपचार के लिए बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने तक, हवाई संपर्क अत्यधिक प्रभावी साबित होने जा रहा है। यानि यह शुरूआत कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।
Dehradun-Pithoragarh Flight शुरू होने पर मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा (42 सीटर) का शुभारंभ किया। इस हवाई सेवा के प्रारंभ होने से सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और पर्यटन के साथ रोजगार के अन्य अवसरों को भी विस्तार मिलेगा। इस दौरान माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू जी ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से इस हवाई सेवा के शुभारंभ हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।
श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा (42 सीटर) का शुभारंभ किया। इस हवाई सेवा के प्रारंभ होने से सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और पर्यटन के साथ रोजगार के अन्य अवसरों को भी विस्तार मिलेगा।
इस दौरान माननीय… pic.twitter.com/dUoSXt7Lao
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 26, 2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के अनेक क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ा गया है। साथ ही हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स का व्यापक विस्तार कर हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में भी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है।
यह विमान रूट क्यों है खास?
बता दें कि Dehradun-Pithoragarh Flight कई मायनों में खास है। अभी देहरादून के पिथौरागढ़ जाने में करीब 10 से 12 घंटे का समय लगता है। लेकिन विमान सेवा शुरू होने से यह दूरी केवल 1 घंटे की रह जाएगी, सबसे खास बात है कि इसके शुरू होने से दुर्गम पहाड़ी इलाकों में पहुंच आसान हो जाएगी। जिससे बुजुर्गों और मरीजों के लिए राहत मिलेगी, साथ ही आपाताकालीन सेवाओं में जबरदस्त मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही खराब मौसम में भी बेहतर कनेक्टिविटी होगी। इसके अलावा पर्यटन के लिहाज से भी यह काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। टूरिस्टों की पहुंच आसना हो जाएगी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट चालकों को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।
