Weather Updates: दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया Heatwave Alert

उत्तर भारत समेत विभिन्न राज्यों में सूर्य देव के तेवर तीखे हो गए हैं। गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो कई राज्यों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

Weather Updates

Weather Updates

Weather Updates: उत्तर भारत समेत विभिन्न राज्यों में सूर्य देव के तेवर तीखे हो गए हैं। गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो कई राज्यों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं, आने वाले दिनों में भी किसी प्रकार की राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आईएमडी ने बिहार सहित कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक लू की चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कई जिलों में अगल पांच दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 16 अप्रैल के बाद से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। वर्तमान समय में उत्तर पश्चिम भारत, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। विभाग ने संभावना जताई है कि अगले चार दिनों तक बिहार, झारखंड, केरल, और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में अधिकतम तापमान औसत से अधिक बना रहेगा।

दिल्ली का मौसम (Weather Updates)

मौसम विभाग की मानें तो आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान की बात करें तो 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। विभाग ने आज आसमान के साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं, रविवार को नई दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की आशंका व्यक्त की है। आईएमडी की मानें तो 16 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Amit Shah on Mamata Banerjee: ‘बंगाल को दीदी-भतीजे के संत्रास से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता भाजपा’

राजस्थान का मौसम

जयपुर मौसम विभा के अनुसार प्रदेश में आज मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही आगामी 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। विभाग की मानें तो 18 अप्रैल को जयपुर, अजमेर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी जयपुर की बात करें तो आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

बिहार का मौसम

पटना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तर पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने आज जमुई और बांका जिलों के एक या दो स्थानों पर लू (उष्ण लहर) चलने की संभावना जताई है। वहीं, बिहार में शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए एक नोटिस जारी किया है। अब राज्य के स्कूल सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक खुले रहेंगे। ये बदलाव 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के छात्रों को लेकर किया गया है।

Exit mobile version