Ganesh Chaturthi 2024: शुभ मुहूर्त पर पूजा करने से हर दुख दूर करेंगे विघ्नहर्ता, दोस्तों को भेजें खास मैसेज

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के दिन इस खास मुहूर्त में ही करें गणपति बप्पा को विराजमान, सिध्दीविनायक हर दुख दूर करेंगे और होगी विशेष कृपा, जरूर जानिए शुभ मुहूर्त के साथ-साथ पूजा विधि।

Ganesh Chaturthi 2024

Ganesh Chaturthi 2024

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) का खुमार लोगों पर खूब देखने को मिलता है। कहते हैं बप्पा सभी के दुख को दूर करते हैं और खुशियों से झोली भर देते हैं। यही वजह है कि गणेश चतुर्थी पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है और ऐसे में इस खास दिन का अपना ही एक महत्व है। गणपति बप्पा की भक्ति में लोग लीन नजर आते हैं और हर तरफ इसकी धूम दिखाई देती है। गणेश उत्सव की तैयारी और गणपति बप्पा के आगमन को लेकर हर कोई उत्साहित है लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर गणपति स्थापना का मुहूर्त कब है। आप अपने संबंधियों और दोस्तों को स्पेशल मैसेज के साथ गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2024 का शुभ मुहूर्त

लगातार 10 दिनों तक गणपति बप्पा घर में विराजमान रहते हैं और इस दौरान उनकी भक्ति का माहौल हर जगह दिखता है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार के लिए शुभ मुहूर्त की बात करें तो भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11:30 से लेकर दोपहर 1:24 तक है। इस बीच आप गणपति की स्थापना कर सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2024 पर इस तरह करें पूजा

सुबह उठकर आप गणपति बप्पा को ध्यान कर दिन की शुरुआत करें और स्नान आदि करने के बाद एक जगह पर लाल कपड़े को बिछाकर उस पर अक्षत चंदन से स्वास्तिक बनाएं। बप्पा को विराजमान करें। अब गंगाजल से गणपति का स्नान कर उन्हें वस्त्र, जेनैयु, चंदन चढ़ा दें। गणपति को पीले फूल काफी पसंद है। इसके अलावा भोग में मोदक दें। अंत में गणपति जी की आरती करना ना भूले।

Ganesh Chaturthi 2024 पर इस मंत्र का करें जाप

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ. निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

Ganesh Chaturthi 2024 पर दोस्तों को भेजें ये खास मैसेज

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version