Kalashtami Vrat 2023: वैशाख मास में कब रखा जाएगा कालाष्टमी का व्रत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

कालाष्टमी के व्रत का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन काल भैरव की पूजा अर्चना की जाती है।

Kalashtami Vrat 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। हर दिन को विशेष दर्जा दिया गया है। वहीं हर महीने कालाष्टमी का व्रत और पूजा अर्चना किया जाता है। बता दें, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा और शंकर भगवान यानी काल भैरव की पूजा अर्चना की जाएगी। कहा जाता है, इस दिन काल भैरव की पूजा अर्चना करने से जीवन को सिद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं उसे जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होता है। तो आइए जानते हैं, इस बार कालाष्टमी की पूजा और व्रत कब रखा जाएगा।

इस बार कब रखा जाएगा कालाष्टमी का व्रत

आपको बता दें, हिन्दी पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी की पूजा अर्चना की जाएगी। इस बार ये शुभ दिन 13 अप्रैल को है। बता दें, इस दिन मध्य रात्रि में काल भैरव की पूजा अर्चना की जाएगी।

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का शुरुआत मध्य रात्रि में ही होगा। इसकी शुरुआत 13 अप्रैल की रात 11 बजकर 59 मिनट से होगी। वहीं इसका समापन रात 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में कालाष्टमी की पूजा अर्चना करें।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

जानें कालाष्टमी की पूजा विधि

स्टेप 1: स्नान ध्यान करके पूजा पर बैठें।

स्टेप 2: भगवान के समक्ष धूप दीप जलाएं और उन्हें जल अर्पित करें।

स्टेप 3: अब पुष्प और प्रसाद अर्पित करें।

स्टेप 4: अब चालीसा पाठ और आरती से पूजा का समापन करें।

इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Exit mobile version