Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में इस बार मां दुर्गा की सवारी है ये खास वाहन, स्वागत में रखें इन बातों का विशेष ध्‍यान

इस बार नवरात्रि के नौ दिनों का प्रारंभ 15 अक्टूबर से होने जा रहा है जोकि 23 तारीख तक चलेंगे इसके बाद 24 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाने वाला है. इस बीच देवी के आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी है, इस बार माता खास वाहन से भक्त जनों के कष्टों को मिताने आ रही है.

Navratri 2023: धर्मशास्त्रों में मां दुर्गा को जगत जननी आदि स्वरूपा जगदम्बा का रूप माना जाता है जिन्हें समर्पित शारदीय नवरात्रि विशेष महत्व रखते हैं. इस बार नवरात्रि के नौ दिनों का प्रारंभ 15 अक्टूबर से होने जा रहा है जोकि 23 तारीख तक चलेंगे इसके बाद 24 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाने वाला है. इस बीच देवी के आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी है, इस बार माता खास वाहन से भक्त जनों के कष्टों को मिताने आ रही है. ऐसे में उनके स्वागत में किन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए आज इस बारे में बताने जा रहे हैं.

यह है पूजा और घट स्थापना का मुहूर्त

इस बार नवरात्रि काफी खास रहने वाले हैं ऐसे में माता की पूजा के साथ उनके नाम से घर में घट या कलश की स्थापना कर सकते हैं. ऐसे में पूजा सुबह और शाम में कभी भी की जा सकती है वहीं घट स्थापना 15 तारीख को 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक कर सकते हैं.

इस साल विशेष सवारी पर आने वाली हैं मां अम्बे

मान्यताओं के अनुसार हर साल माता रानी अपने भक्तों के बीच खास सवारी से आकरे दर्शन देती हैं जिससे आने वाले साल के बारे में अंदाजा लगाया जाता है कि वो कैसा रहेगा. आपको बता दें कि इस साल दुर्गा मां गज यानि हाथी की सवाली पर सवार होकर आने जा रही हैं. वहीं हाथी को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है ऐसे में इस पर सवार होकर आना काफी फलदायी रहेगा.

देवी के आगमन पर इन बातों का रखें ख्याल

शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा उपासना की जाती है. विधी विधान और आस्था के साथ पूजा करके मां का आशिर्वाद पाया जा सकता हैं. वहीं इन पवित्र दिनों में व्रत रखने का भी खासा महत्व है, इस देवी का स्वागत करते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए इसके बारे में जानते हैं

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version