AIIMS नागपुर में सरकारी नौकरी का मौका! 17 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और नियम

AIIMS Nagpur Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। दरअसल, एम्स नागपुर में इस भर्ती अभियान के तहत 72 सीनियर रेजिडेंट पदों को भरा जाएगा। आवेदन पत्र, शुल्क भुगतान रसीद और जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां 17 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक जमा किया जा सकता है।

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026 (Image/Google)

AIIMS Nagpur Recruitment 2026: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। एम्स नागपुर की तरफ से निकली सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम या एम.सीएच. डिग्री होनी चाहिए। जिस विभाग में अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, उसी विषय में उनके पास योग्यता होना आश्यक है। इस भर्ती अभियान के तहत 72 सीनियर रेजिडेंट पदों को भरा जाएगा।

एम्स नागपुर में सीनियर रेजिडेंट की वैकेंसी

आपको बता दें कि इस वैकेंसी के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को एम्स नागपुर द्वारा निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रकिया पूरे करने होंगे। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र, शुल्क भुगतान रसीद और जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां 17 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। मालूम हो कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 17 सितंबर 2026 के अनुसार की जाएगी। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में 5 वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। एम्स नागपुर सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का तरीका और वैकेंसी की विस्तृत जानकारी नीचे देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे खबर को आखिर तक पढ़ें।

AIIMS Nagpur Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन

जानकारी हो कि एम्स सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित वैकैंसी नोटिफिकेशन को पढ़ें।

Exit mobile version