छात्र ध्यान दें! AP Inter Results 2025 की आ गई फाइनल डेट, रिजल्ट देखते समय स्टूडेंट्स इस डॉक्यूमेंट को रखें अपने समीप; इन दिशानिर्देशों का करें पालन

AP Inter Results 2025: आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को बड़ी खुशखबरी देतेे हुए इंटर रिजल्ट की तारी का ऐलान कर दिया है।

AP Inter Results 2025

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

AP Inter Results 2025: लंबे वक्त से इंतजार कर रहे छात्रों को आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें कि बोर्ड एपी इंटर रिजल्ट्स 2025 प्रथम और द्वितीय ईयर का रिजल्ट कल यानि 12 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे जारी करेगा, बता दें कि बोर्ड ने लिखित में इसकी जानकारी दी है, जिसके बाद छात्र खुशी से झूम उठे है। आज इस लेख के माध्यम से हम बताएंगे की स्टूडेंट्स कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते है, रिजल्ट चेक करते वक्त छात्रों को किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, साथ ही उन्हें किन बातों का ध्यान रखना होगा।

छात्र ऐसे चेक कर सकेंगे AP Inter Results 2025

12 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे नतीजे

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड ने एक प्रेस विज्ञापित जारी किया जिसमे उन्होंने लिखा कि “प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए इंटरमीडिएट सार्वजनिक परीक्षा मार्च 2025 के परिणाम 12 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे से उपलब्ध होंगे। छात्र अपना परिणाम https://resultbie.ap.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं, इसके अतिरिक्त, अतिरिक्त सुविधा के लिए 9552300009 पर मन मित्रा व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश भेजकर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है”।

AP Inter Results 2025 चेक करते वक्त छात्र इस दस्तावेज को रखें अपने पास

परिणाम से पहले बोर्ड ने छात्रों को हिदायत देते हुए कहा कि वह अपने पास अपना हॉल टिकट जरूर रखें, ताकि परिणाम चेक करते वक्त स्टूडेंट्स सभी जानकारी सही-सही दर्ज कर सकें। इसके अलावा विभाग ने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद मई में छात्रों को मार्कशीट दी जाएगी, ताकि वह अपने एडमिशन के प्रक्रिया को पूरा कर सकें।

Exit mobile version