AP SSC Results 2025: खुशखबरी! जारी होने वाला है आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, सेव कर लें ये लिंक… मिनटों में दिखेगा एपी एसएससी का नतीजा

AP SSC Results 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

AP SSC Results 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

AP SSC Results 2025: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। अब से बस कुछ ही मिनटों में सुबह 10 बजे AP SSC 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित होने वाले हैं। ऐसे में जो छात्र AP SSC परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- bse.ap.gov.in या resultsbse.ap.gov.in पर जाकर और लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके AP SSC परिणाम 2025 के साथ मार्कशीट और AP SSC परिणाम 2025 मार्क्स मेमो डाउनलोड कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को DNP इंडिया हिंदी के एजुकेशन पेज से जुड़े रहने की सलाह दी जाती है।

AP SSC Results 2025 आज सुबह 10 बजे होगा जारी

एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक खुलने के बाद बोर्ड परीक्षा रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी जानकारी आदि दर्ज करनी होगी। ध्यान रहे कि आंध्र प्रदेश 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। वहीं, आंध्र प्रदेश कक्षा 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा।

AP SSC परीक्षा 2025 में इतने बच्चों ने लिया हिस्सा

आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा सत्र 2024-25 के लिए 10वीं की परीक्षा 17 मार्च से 31 मार्च 2025 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल यानी 2025 में राज्य भर से 6.5 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। मालूम हो कि AP SSC Results 2025 की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

AP SSC Results 2025 ऐसे करें चेक

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: सऊदी अरब यात्रा बीच में ही छोड़ दिल्ली पहुंचें PM Modi, एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी मीटिंग, क्या अब होगा चुन-चुन कर आतंकियों का सफाया?

Exit mobile version