ध्यान दें! Assam SEBA HSLC 10th Result 2025 जारी होते ही छात्रों के खिल उठे चेहरे, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट; इस जिले ने हासिल किया प्रथम स्थान

Assam SEBA HSLC 10th Result 2025: असम शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिया है, जिसमे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 63.98 प्रतिशत रहा।

Assam SEBA HSLC 10th Result 2025

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

Assam SEBA HSLC 10th Result 2025: असम शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं के नतीजे जारी करते ही छात्रों के चेहरे खुशी स खिल उठे, बता दें कि छात्र लंबे समय से नतीजे का ऐलान कर रहे थे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने सभी जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते है, वहीं जिस जिले को पहले स्थान मिला है, वह है, शिवसागर जहां उत्तीर्ण प्रतिशत 85.55 प्रतिशत है, वहीं 81.10 प्रतिशत के साथ डिब्रूगढ़ दूसरे स्थान पर है, वहीं तीसरे स्थान की बात करें तो धेमाजी जिले में 80.64 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसके अलावा श्रीभूमि जिले का सबसे खराब प्रदर्शन रहा जो उत्तीरण प्रतिशत 47.96 प्रतिशत रहा।

छात्र ऐसे चेक करें अपना Assam SEBA HSLC 10th Result 2025

इतने प्रतिशत रहा छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत

असम बोर्ड द्वारा जारी नतीजे के मुताबिक क्लास 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 63.98 प्रतिशत रहा, वहीं अगर लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत की बात करें तो यह 67.59 प्रतिशत रहा, तो वहीं लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 61.9 प्रतिशत रहा है। वहीं अमीशी सैकिया ने 10वीं बोर्ड में 98.50% हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया,

वहीं दूसरा स्थान सप्तरसवा बोरदोलोई ने 98.33 प्रतिशत हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया, तो वहीं 98.17 प्रतिशत के साथ अनिर्बान बोरगोहेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बता दें कि इस परीक्षा में 4 लाखों से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था, वहीं इनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 63.98 प्रतिशत रहा। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में छात्रों के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट आई है।

Exit mobile version