CBSE Class 10, 12 Exam Date Sheet 2027: दिवाली पर छात्रों की बढ़ी टेंशन CBSE ने जारी की एक्जाम डेट, फटाफट जानें कब तक चलेंगी परीक्षाएं?

CBSE Class 10, 12 Exam Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक डेटशीट जारी कर दी है। दिवाली के तुरंत बाद, परीक्षा शुरू होने से करीब 100 दिन पहले टाइम टेबल घोषित होने से छात्रों के बीच हलचल बढ़ गई है.

CBSE Class 10, 12 Exam Date Sheet 2027

Picture Credit: Google

CBSE Class 10, 12 Exam Date Sheet 2027: दिवाली से पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने10 और 12वीं के छात्रों की टेंशन बढ़ा दी है. परीक्षार्थियों के लिए तिथि जारी कर दी गई है. अगर आपके घर में भी कोई बॉर्ड एग्जाम दे रहा है तो, ये जरुरी जानकारी उनके साथ साझा करें. सीबीएसई की तरफ से जारी की गई डेट में दिवाली के ठीक बाद छात्र और छात्राओं को तैयारी में जुटना पड़ेगा. त्योहार के समय बोर्ड की तरफ से परीक्षा का टाइम टेबल जारी करने से छात्रों में हलचल और चिंता  बढ़ गई है.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने10 और 12वीं की परीक्षाएं कब से लेकर कब तक होंगी?

अगर आप कक्षा 10 का बोर्ड एग्जाम देंगे तो बता दें, आपकी परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेंगी.  वहीं, 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड एग्जाम 16 फरवरी 2027 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगे. इस दौरान होली पर्व पर भी बच्चों में एग्जाम की चिंता रहेगी. परीक्षा का समय 10.30 से 1.30 तक रहेगा. वहीं,   प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी से 13 फरवरी 2027 के बीच हो सकते हैं.

CBSE Class 10, 12 Exam Date Sheet 2027  को यहां से करें डाउनलोड

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की  डेटशीट आप सीधे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. छात्र cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी ले सकते हैं और प्रिंट निकल सकते हैं. डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर  जाना होगा. फिर होमपेज पर Main Website पर क्लिक करें. इसके बाद Latest @ CBSE सेक्शन में जाएं और Date Sheet for Class X & XII Examinations 2027 का लिंक पर क्लिक करें. क्लिक करते ही कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरी पीडीएफ मिल जाएगी. इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

 

 

Exit mobile version