DNP India Hindi

CBSE Class 10th Exams 2026 शुरू होने से पहले सामने आया बड़ा अपडेट! छात्रों ने गलती से भी कर दी ये चूक तो करना पड़ेगा भुगतान, जानें खबर

CBSE Class 10th Exams 2026

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CBSE Class 10th Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की शुरुआत आगामी कल यानी 17 फरवरी से हो रही है। इसको लेकर देश भर में तैयारियां जोरों पर हैं। परीक्षा सेंटरों तक टीमें पहुंच कर व्यवस्था दुरुस्त कर रही हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है।

सीबीएसई ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सभी छात्रों का पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में अनुपस्थित रहते हैं, तो वे अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। यदि ऐसा हुआ तो ये छात्रों के लिए चूक की सजा के रूप में बड़ा भुगतान माना जाएगा।

बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले CBSE का बड़ा ऐलान!

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले बड़ा ऐलान किया है। सीबीएसई की ओर से पत्र जारी कर छात्रों के लिए अहम जानकारी साझा की गई है।

इस पत्र में लिखा है कि “कक्षा 10 की पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है। पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में अनुपस्थित रहने पर छात्र दूसरी परीक्षा के लिए अयोग्य हो जाएंगे। पहली परीक्षा में उपस्थिति अनिवार्य है।” ऐसे में यदि छात्र सीबीएसई के नए ऐलान का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। यही वजह है कि सीबीएसई क्लास टेंथ एग्जाम 2026 शुरू होने से पहले इस ऐलान को अहम माना जा रहा है।

बोर्ड परीक्षा को लेकर देश भर में पूरी हुई तैयारी!

आगामी कल यानी मंगलवार से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। इसको लेकर देश भर में तैयारी का दौर लगभग पूरा है। परीक्षा केन्द्रों तक टीमें पहुंच चुकी हैं। सुरक्षा से लेकर अन्य सभी इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। सभी छात्रों का 10 बजे से पहले परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचना अनिवार्य है।

सुबह 10:15 पर प्रश्न पत्र बांटे जाएंगे और 15 मिनट का समय छात्रों को समझने और सवालों को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद 10:30 बजे से उत्तर लिखने की शुरुआत हो सकती है। सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही अनुशासन के विरुद्ध मानी जाएगी जिस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

Exit mobile version