ध्यान दें! CTET को लेकर सीबीएसई का आया बड़ा अपडेट, जानें डाउनलोड, एग्जाम, भर्ती प्रक्रिया समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

CTET Admit Card 2024: सीबीएसई द्वारा आज सीटीईटी एडमिट कार्ड किार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बता दें कि उम्मीदवार ctet.nic.in पर इस डाउनलोड कर सकते है।

CTET Admit Card 2024

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

CTET Admit Card 2024: सीबीएसई यानि (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्ववारा CTET Admit Card 2024 किसी भी क्षण जारी कर सकती है। मालूम हो कि बड़ी संख्या में सीटीईटी एग्जाम के लिए आवेदन किया गया है। वहीं इस एग्जाम को साल में दो बार सीबीएसई द्वारा आयोजित किया जाता है। एक बार मई जून में और दूसरी बार दिसंबर में किया जाता है। जानकारी के मुताबिक 14 दिसंबर 2024 को पूरे देशभर में इस एग्जाम को आयोजित कराया जाएगा, यानि 14 दिसंबर को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्धारित परिक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को जाकर परिक्षा देनी होगी।

ऐसे डाउनलोड करें CTET Admit Card 2024

एग्जाम से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां

आपको बता दें कि यह एग्जाम ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक यह एग्जाम 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। पहला सुबह – 9.30 से लेकर दोपहर 12 बजे तक, दूसरा – दोपहर – 2.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक। बता दें कि CTET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो उम्मीदवारों का मूल्यांकन करती है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों के योग्य है या नहीं।

पूरे देश में 243 केंद्रो पर कराई जाएंगी परीक्षा

मालूम हो कि सीबीएसई द्वारा किसी भी क्षण सीईटी का एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। वहीं पूरे देश में कुल 243 केंद्रों पर परिक्षांए आयोजित की जाएंगी। गौरतलब है कि सीबीएसई द्वारा दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। एक कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक, और कक्षा 6 से लेकर 8 तक शामिल है। इस एग्जाम में उत्तीर्ण होने के बाद संबंधित उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में निकलने वाले टीचर भर्तीयों के लिए अप्लाई कर सकते है।

Exit mobile version