ICSE, ISC Result 2026: अप्रैल का आखिरी दिन और छात्रों को अपने एग्जाम रिजल्ट का इंतजार, आप यह खबर पढ़ रहे हैं, तो शायद अब तक आईसीएसई आईएससी रिजल्ट 2026 घोषित हो चुका है। अगर नहीं हुआ है, तो अगले कुछ समय में नतीजा जारी किया जा सकता है। आईसीएसई यानी इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन और आईएससी यानी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट के तहत परीक्षा देने वालों छात्रों का इंतजार वीरवार को समाप्त होने की संभावना है। जी हां, कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में स्टूडेंट्स अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपना रोल नंबर तैयार रखना चाहिए।
आईसीएसई आईएससी रिजल्ट 2026 चेक करने का सबसे आसान तरीका
- 10वीं और 12वीं के छात्र, आईसीएसई आईएससी रिजल्ट 2026 जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फिर आपको होमपेज पर, “ICSE Examination results 2026” या “ISC Examination results 2026” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अपना कोर्स चुनें, अपना UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड डालें, और “Show Result” बटन पर क्लिक करें।
- ऐसा करने के बाद स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा।
- परिणाम को डाउनलोड करिए और भविष्य की जरूरत के लिए डिजिटल तौर पर उसे सेव करें।
आईसीएसई आईएससी रिजल्ट 2026 जांचने के लिए डिजिलॉकर की मदद लें
- वहीं, डिजिलॉकर के जरिए भी स्टूडेंट्स अपनी परीक्षा का रिजल्ट जांच सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले डिजिलॉकर एप्लिकेशन डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।
- फिर आधार कार्ड या मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगइन करें।
- होमपेज पर “Education” सेक्शन में जाएं और “Council For Indian School Certificate Examinations (CISCE)” चुनें।
- इसके बाद ICSE और ISC मार्कशीट के लिए संबंधित लिंक चुनें।
- फिर अपना UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।
- परीक्षा का नतीजा सामने आ जाएगा, आप उसे किसी डिवाइस में डिजिटल तौर पर सुरक्षित कर सकते हैं।
कई गत रिपोर्ट्स में बताया गया कि आईसीएसई आईएससी रिजल्ट 2026 को 22 अप्रैल तक घोषित कर दिया जाएगा। मगर ऐसा नहीं हुआ, ऐसे में अब 30 अप्रैल को लेकर चर्चा चल रही है, हालांकि, आईसीएसई आईएससी रिजल्ट 2026 कब तक जारी किए जाएंगे, इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं है।
