MBSE HSLC 2025 Class 10th Result Out: बड़ी खबर! मिजोरम शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का परिणाम; स्टूडेंट्स यहां फटाफट चेक करें रिजल्ट

MBSE HSLC 2025 Class 10th Result Out: मिजोरम शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिया है, छात्र बेसब्री से नतीजें का इतजार कर रहे थे।

MBSE HSLC 2025 Class 10th Result Out

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

MBSE HSLC 2025 Class 10th Result Out: मिजोरम शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिया है, बता दें कि छात्र बेसब्री से नतीजें का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि एग्जाम को 19 फरवरी से लेकर 13 मार्च तक आयोजित किया गया था। माना जा रहा है कि बोर्ड 12वीं के नतीजे भी जल्द जारी किया जा सकता है। चलिए आपको बताते है कि छात्र अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते है।

MBSE HSLC 2025 Class 10th Result Out छात्र ऐसे चेक करें परिणाम

PC Lalthakimi ने 10वीं की परीक्षा में किया टॉप

बता दें कि MBSE HSLC 2025 Class 10th Result Out होने के बाद छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है, वहीं PC Lalthakimi ने 500 में से 479 अंक लाकर राज्य में टॉप किया है, वहीं Isak MS Dawngkima और Malsawmkima Chawngthu ने 500 में से 475 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है, इसके अलावा Ricky Lalnufela तीसरे स्थान पर रही, जिन्हें परीक्षा में 474 अंक प्राप्त किया।

14000 से अधिक छात्र 10वीं परीक्षा में हुए पास

बता दें कि मिजोरम शिक्षा बोर्ड ने 19 फरवरी से लेकर 13 मार्च तक 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी। जहां कुल 18946 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया और कुल 14527 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, कुल 76.68 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें से 75.63 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं, जबकि 77.86 प्रतिशत लड़के पास हुए।

Exit mobile version