NEET UG Result 2026: लंबे इंतजार और विवाद के बाद नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2026 का रिजल्ट आ गया है। इस बार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में कई राज्यों के छात्रों ने बाजी मारी है। इस बार लगभग 20 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया था और 11.21 लाख स्टूडेंट्स ने इसे पास किया है। पास हुए बच्चों में 58 फीसदी लड़कियां और 55.1 फीसदी छात्र हैं। रिजल्ट देखने के लिए neet.nta.nic.in की आधिकारिक साइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
NEET UG Result 2026 किस राज्य ने मारी बाजी
नीट यूजी 2026 के रिजल्ट में उत्तर प्रदेश के छात्रों ने सबसे ज्यादा बाजी मारी है। यूपी से 1.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार पास हुए हैं। वहीं, सबसे कम उम्मीदवार लक्षद्वीप से पास हुए हैं। इनकी संख्या 43 है। सबसे ज्यादा हाई स्कोर यानी की 700 अंग पाने वाले छात्रों की संख्या 19 है। 650 अंक वाले छात्रों की संख्या 1492 हैं। आपको बता दे, 3 मई को NEET-UG 2026 की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद विवाद खड़ा हुआ और फिर 21 जून 2026 को NTA ने दोबारा एग्जाम कराया।
नीट यूजी रिजल्ट 2026 के टॉपर्स
नीट यूजी 2026 की परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 715 नंबर लाकर टॉप किया है। वहीं, हरियाणा के पांशुल बंसल ने भी 715 नंबर पाकर टॉप किया है। वहीं, राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल ने 99.99985 परसेंटाइल हासिल की है।टॉपर्स राज्यों में बिहार , माहाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश , राजस्थान और पंजाब का नाम शामिल है।
