RSSB Vacancy 2026: राजस्थान में निकली एक साथ कई भर्तियां, जानें कौन कर सकता है आवेदन

RSSB Vacancy 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने अलग-अलग पदों के लिए बड़ी संख्या में वैकेंसी की घोषणा की है। आरएसएसबी ने हर भर्तियां के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन डेडलाइन तय की है। सबसे ज़्यादा पद एलडीसी कैटेगरी में हैं, जबकि सबसे कम पद महिला सुपरवाइजर की वैकेंसी के लिए हैं।

RSSB Vacancy 2026 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

RSSB Vacancy 2026 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

RSSB Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने अलग-अलग पदों के लिए बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली हैं। आरएसएसबी की ओर से फॉरेस्ट गार्ड, महिला सुपरवाइजर, एग्रीकल्चर सुपरवाइजर, एलडीसी और लैब असिस्टेंट के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 2.74 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस फरवरी महीने तक जारी रहेगी। इसलिए, इन पदों के लिए आवेदन करने वालों की संख्या और बढ़ेगी।

मालूम हो कि आरएसएसबी ने हर वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अलग-अलग निर्धारित की है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन भर्तियों में सबसे ज्यादा पदों की संख्या एलडीसी को लेकर निकाली गई वैकेंसी में है। वहीं, सबसे कम पदों की संख्या महिला पर्यवेक्षक वैकेंसी के लिए है। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इन भर्तियों को लेकर आवेदन करने के लिए अभी भी समय बचा हुआ है। जो भी अभ्यर्थी राजस्थान में इन सरकारी नौकरी के लिए खुद को योग्य मानते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एप्लीकेशन प्रकिया को पूरी कर सकते हैं।

RSSB Vacancy 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

 

 

आरएसएसबी वैकेंसी 2026: क्या है आवेदन प्रक्रिया?

 

 

आपको बता दें कि आरएसएसबी भर्ती 2026 के बारे में पूरी जानकारी राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध है। अन्य किसी भी जानकारी के लिए, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अभ्यर्थी इसके लिए आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Exit mobile version