मंगलवार, जनवरी 13, 2026
होमदेश & राज्यउत्तर प्रदेशUP Police Vacancy 2026: यूपी पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर की भर्ती के...

UP Police Vacancy 2026: यूपी पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर की भर्ती के लिए अगले राउंड के उम्मीदवारों की लिस्ट हुई जारी, जनवरी 2026 में होगी परीक्षा; इस वेबसाइट पर चेक करें अपना नाम

Date:

Related stories

UP Police Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण सूचना साझा की है। बोर्ड ने बताया है कि यूपीपीआरपीबी के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए ऑफलाइन लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को कम्प्यूटर टाइपिंग के अगले चरण के लिए चुन लिया गया है।

UP Police Vacancy 2026: इस वेबसाइट पर देखें अपना नाम

यूपी पुलिस ने इस क्रम में अगले चरण के कम्प्यूटर टाइपिंग परीक्षा हेतु अनारक्षित श्रेणी की महिला, ओबीसी महिला, ईडब्लूएस एवं अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को आहूत किये जाने हेतु विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है। कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। इसमें हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (85% शुद्धता के साथ) आवश्यक है। हिंदी टाइपिंग यूनीकोड इन्स्क्रिप्ट की-बोर्ड पर आधारित होगा। ऐसे में अब विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।

यूपी पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा हो गई

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत दिनांक 01/11/2025 को सम्पन्न ऑफलाइन लिखित परीक्षा में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों की कम्प्यूटर टाइपिंग परीक्षा दिनांक- 21/12/2025 से दिनांक-24/12/2025 तक 02 जनपदों (जनपद- गौतम बुद्ध नगर एवं जनपद- लखनऊ) में संपन्न करायी गई।

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए में खाली हैं इतने पद

जानकारी के मुताबिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए पदों की कुल संख्या 1129 है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर को इस परीक्षा में पास होने के बाद कई काम करने होंगे। इसमें कंप्यूटरीकरण और नेटवर्किंग का कोऑर्डिनेशन, सेंट्रल डेटाबेस का मैनेजमेंट, पुलिस वेबसाइट का रखरखाव, वेब-आधारित समाधान प्रदान करके पुलिस-जनता इंटरफेस बनाना आदि।

Amit Mahajan
Amit Mahajanhttps://www.dnpindiahindi.in
अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.

Latest stories