Aditya Roy Kapoor: आदित्य रॉय कपूर फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। एक तरफ हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘दि नाइट मैनेजर’ रिलीज हुई है तो दूसरी तरफ वह बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को डेट करने को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आदित्य रॉय कपूर पैपराजी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह क्लोज अप शॉट लेने की वजह से गुस्सा हुए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है। हालांकि बाद में एक्ट और पोज दे रहे हैं और मुस्कुराकर कैमरे पर बात भी कर रहे हैं।
आखिर क्यों खुलेआम पैपराजी से खफा हुए Aditya Roy Kapoor, देखें यह मजेदार Video
