Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 4: आधी रह गई आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई, देखें कैसे टक्कर में संजय दत्त हुए पस्त

Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 4: संजय दत्त की फिल्म के साथ आयुष्मान खुराना की तकरार हुई लेकिन इस सबके बीच आखिर किसने किसे मात दी और कौन कहां जलवा दिखाने में कामयाब रहा है। आइए जानते हैं दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन क्या है।

Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 4

Photo Credit- Google Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 4

Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 4: कंट्रोवर्शियल मुद्दे पर संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल रिलीज हुई लेकिन इसका मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर यानी रॉम कॉम ड्रामा पति पत्नी और वो दो से रहा लेकिन इस सबके बीच रोमांटिक कॉमेडी को लोगों ने ज्यादा प्यार लुटाया है। हालांकि इस सबके बीच आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई आधी रह गई है। आइए जानते हैं आखिरी सवाल वर्सेज पति-पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 में कैसे दोनों स्टार्स की टक्कर में कहां कौन किस पर भारी पड़ा है। कितनी कमाई सोमवार को रही है।

संजय दत्त की फिल्म का हाल देख फैंस रह जाएंगे दंग

आखिरी सवाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 की बात करें तो इसकी कमाई 0.21 करोड़ रुपए बताई जा रही है और इसके साथ ही भारत में कुल कलेक्शन 2.16 करोड रुपए हो चुकी है। निश्चित तौर पर पति-पत्नी और दो के सामने अगर इसके हाल की बात करें तो यह पस्त होती हुई नजर आ रही है। नमाश चक्रवर्ती के साथ संजय दत्त की फिल्म इस कदर कमल नहीं दिखा पाई है। अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की बात करें तो यह फेल होती दिख रही है।

Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Wo Do Box Office Collection Day 4 में देखें आयुष्मान खुराना की कितनी रही कमाई

वहीं इससे हटकर अगर आखिरी सवाल की पति-पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 की बात करें तो वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। यह आधी रह गई है। चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो सिर्फ 3.25 करोड़ रुपए रुपए छापने में कामयाब रही है। सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के साथ आयुष्मान खुराना की फिल्म को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है लेकिन यह आगे कितनी कमाई कर पाती है यह देखना दिलचस्प है। फिल्हाल कलेक्शन 20 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है।

यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिरी सवाल और पति-पत्नी और वो दो की कमाई आगे कहां तक टिक पाती है।

 

 

Exit mobile version