क्या वाकई गौरी स्प्रैट होंगी Aamir Khan की चौथी बीवी, तीसरी शादी से पहले किसने खोला हैरतअंगेज राज

Aamir Khan: मिस्टर परफेक्शनिस्ट तीसरी बार शादी करने के लिए तैयार हैं लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर क्यों उनकी चौथी शादी का जिक्र होने लगा। यह निश्चित तौर पर हर किसी को हैरान कर देने के लिए काफी है।

Aamir Khan

Photo Credit- Google Aamir Khan

Aamir Khan: गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की शादी होने वाली है। तीसरी बार वह अपने नए सफर की शुरुआत करने वाले हैं लेकिन इस सब के बीच आखिर किसने यह कह दिया कि गौरी उनकी जिंदगी में तीसरी नहीं बल्कि चौथी पत्नी होने वाली है। जी हां, आमिर खान को लेकर यह खुलासा करने वाले कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के अलग-अलग सितारों पर निशाना साधने वाले केआरके यानि कमाल राशिद खान हैं। खुद को ट्रेंड एनालिस्ट कहने वाले इस इंटरनेट पर्सनालिटी ने आखिर आमिर खान को लेकर क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में जो निश्चित तौर पर आपको भी हैरान कर सकता है।

आमिर खान की तीसरी शादी पर केआरके का व्यंग्य

केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर कहा, “बहुत से लोग कह रहे हैं कि आमिर खान सिर्फ़ तीसरी बार शादी कर रहे हैं। यह सच नहीं है। एक ब्रिटिश लड़की के बेटे जान खान का जन्म हो रहा है। इसलिए मैं उसे आमिर की कानूनी पत्नी मानता हूं। इसलिए आमिर चौथी बार शादी कर रहे हैं।”

क्यों खास है 61 साल के एक्टर की तीसरी शादी

आमिर खान को लेकर केआरके ने जो कहा वह लोगों को चौंका देने के लिए काफी है लेकिन यह सच है कि इस टिप्पणी के बाद लोग मजे लेने में पीछे नहीं हैं। दरअसल 5 जुलाई 2026 को किसी बड़े वेन्यू या होटल में नहीं बल्कि आमिर खान अपने ही घर में गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करने वाले हैं जो एक फैशन प्रोफेशनल और सैलून एंटरप्रेन्योर हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वह 25 सालों से एक दूसरे को जानते हैं हालांकि 2025 में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

Aamir Khan की शादी में कौन कौन हो पाएगा शामिल

आमिर खान की शादी में उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता और उनके बच्चे जुनैद खान और इरा खान होने वाली है। वहीं किरण राव और उनका बेटा आजाद भी मौजूद होगा। बता दे कि गौरी स्प्रैट की यह दूसरी शादी है जहां पहली शादी से उनका एक बार बेटा है। इंटरनेट पर एक्टर को लोग बधाइयां देते हुए नहीं थक रहे हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों फैमिली के अलावा कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी रहेगी।

 

 

Exit mobile version