Abhishek Bachchan की ‘किंग’ से लीक फोटो वायरल करने से पहले हो जाए सावधान, पूरी सच्चाई जान नहीं होगा यकीन

Abhishek Bachchan: क्या किंग फिल्म से जूनियर बच्चन की फोटो को देखकर आप भी क्रेजी हो गए थे और इसे सही मान बैठे थे। सच्चाई जानकर आपको भी हैरानी हो सकती है क्योंकि वायरल फोटो दंग कर देने के लिए काफी है।

Abhishek Bachchan

Photo Credit- Google Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan: शाहरुख खान की किंग के लिए जूनियर बच्चन ने कुछ इस कदर मेहनत की है कि यह लगातार चर्चा में है। दरअसल खतरनाक विलेन के किरदार में आज तक उनके इस रूप को फैंस ने नहीं देखा होगा। वहीं बीते दिन कथित तौर पर शाहरुख खान की किंग की शूटिंग से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसे लेकर अब सच्चाई सामने आ गई है। क्या आप भी अभिषेक बच्चन को देखकर क्रेजी हो गए थे और इन फोटोज को असली मान बैठे थे तो। आइए जानते हैं सच्चाई क्या है जो आपके होश उड़ा देने के लिए काफी है।

Abhishek Bachchan की वायरल किंग फोटो की हो रही चर्चा

बीते दिन सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन की कई तस्वीरें वायरल हुई। यह कथित तौर पर किंग की बताई जा रही थी जहां पहाड़ी बैकग्राउंड के सामने कार पर फुल ऑन एक्शन मोड में वह नजर आ रहे थे। हाथ में बंदूक जैसी चीज और उनका ओवर कोट स्टाइल देखने के बाद लोग फुल ऑन विलेन वाइब बता रहे थे। फोटोज को देखकर यूजर्स क्रेजी हो गए थे और सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। हालांकि अब मीडिया में इसकी सच्चाई भी सामने आ गई है।

क्या है अभिषेक बच्चन की वायरल फोटो को लेकर सच्चाई

किंग फिल्म से जूनियर बच्चन की वायरल फोटो को लेकर एक सोर्स ने मनीकंट्रोल को बताया, “अभिषेक बच्चन अभी ETPL के लिए ट्रैवल कर रहे हैं और उसी के लिए आयरलैंड में हैं। किंग के सेट से उनकी जो तस्वीरें ऑनलाइन सर्कुलेट हो रही हैं, वे पूरी तरह से फेक हैं।” यह उन सभी फैंस के लिए तगड़ा झटका है जो इसे सही मान बैठे थे और कार सीन के लिए क्रेजी थे।

आखिर किंग फिल्म क्यों है फैंस के लिए खास

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन स्टारर किंग फिल्म क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रही है। यह सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में अभिषेक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं तो वही शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री देखने के लिए भी फैंस क्रेजी है।

 

 

Exit mobile version