Aditya Roy Kapur: आदित्य रॉय कपूर ‘द नाइट मैनेजर’ वेब सीरीज की वजह से लगातार लाइमलाइट में हैं। आदित्य लव अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में हैं और कहा जा रहा है कि वह अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। वहीं इस वेब सीरीज में आदित्य के अलावा अनिल कपूर और सोभिता धुलिपाला नजर आने वाले हैं। सीरीज की विशेष स्क्रीनिंग हाल ही में मुंबई के जुहू में आयोजित की गई थी और इसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। स्क्रीनिंग के दौरान आदित्य हैंडसम लुक में नजर आए। एक्टर व्हाइट शर्ट, ब्लू ब्लेजर और मैचिंग पैंट में पोज देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
The night manager की स्क्रीनिंग पर हैंडसम लुक में नजर आए Aditya Roy Kapur, फैंस कर रहे हैं पसंद
