फैशन के मामले में कूल है Aditya Roy Kapur का अंदाज, कम्फर्टेबल लुक से लें Inspiration

Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे संग डेटिंग की खबरों के बीच आदित्य रॉय कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुमराह' को लेकर काफी चर्चा में है। इस बीच एक्टर को हाल ही में स्पॉट किया गया और इस दौरान उनका कुल अंदाज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। एक्टर इस दौरान अपने परफेक्ट बॉडी को फ्लाउंट करते हुए नजर आए।

Aditya Roy Kapur: आदित्य रॉय कपूर वह नाम है जो फिलहाल मृणाल ठाकुर संग अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुमराह’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और स्टार्स इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। इस बीच एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर को स्पॉट किया गया और इस दौरान वह कूल लुक में काफी हैंडसम नजर आए। यह बात सच है कि आदित्य कूल लुक में काफी डैशिंग दिख रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आदित्य व्हाइट टी शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए। यूजर्स को आदित्य का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

Exit mobile version