कान्स 2026 के आखिरी दिन दिखा Aishwarya Rai Bachchan का बॉस लेडी अवतार, डिजाइनर चेनी चान के व्हाइट पैंटसूट और न्यू हेयरस्टाइल की हो रही चर्चा

Aishwarya Rai Bachchan: कान्स 2026 में अपने लुक से एक बार फिर चर्चा में आ गई है जहां उनका बॉस लेडी अवतार देखने को मिला। व्हाइट कलर के पैंटसूट को उन्होंने जिस तरह से कैरी किया वह देख लोगों की निगाहें अटक गई है और यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Aishwarya Rai Bachchan

Photo Credit- Google Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan: विश्वसुंदरी की लिस्ट में शुमार भारतीय एक्ट्रेस की बात करें तो वह अपने फैशन और स्टाइल को लेकर जानी जाती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं कान्स 2026 में बवाल मचा रही ऐश्वर्या राय बच्चन की। 2002 में रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ने अपने अंतिम अपीरियंस से लाइमलाइट बटोर रही है जहां पैंटसूट को जिस स्टाइलिश अंदाज में फ्लॉन्ट करती हुई दिखी वह चर्चा में है। लोगों की निगाहें उनके हेयर स्टाइल पर अटक गई जो काफी दिलचस्प दिखा और इसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं आखिर ऐश्वर्या राय बच्चन किस कदर गदर काट रही है।

कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन के आखिरी लुक ने क्यों काटा बवाल

कान्स 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी से ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक की अगर बात करें तो लंबे समय के बाद उनका स्ट्रेट हेयर स्टाइल में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने वेवी हेयर को फ्लॉन्ट किया जो काफी फ्लफी नजर आ रहा था। इसके अलावा उन्होंने व्हाइट कलर के पैंटसूट को स्टाइल किया था जो चेनी चान द्वारा डिजायन किया गया। इसके अलावा उन्होंने अपने इस लुक को फेदर स्टॉल के साथ कैरी किया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को सॉफ्ट रखा था। उन्होंने कई सारे रिंग्स को फ्लॉन्ट किया। इस हैवी वर्क पैंटसूट के साथ मिनिमल ज्वेलरी उनके स्टाइल को दिखाने के लिए काफी है।

Aishwarya Rai Bachchan की तारीफ में लोगों ने कहीं ये बात

ऐश्वर्या राय बच्चन के इस लुक की बात करें तो यह ऑन टॉप रहा और इसे देखने के बाद यूजर्स तारीफ करने पर मजबूर हो गए। 52 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अपने फैंस को दीवाना बनाना बखूबी जानती है और उन्हें पता है कि किस तरह से कान्स में तबाही मचानी है जहां कुछ यूजर्स ने इस बात पर गौर किया कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने हेयर स्टाइल को बदल लिया है। एक यूजर ने टिप्पणी की अच्छा लगा दशकों बाद हेयरस्टाइल में बदलाव देखकर। एक यूजर ने कहा कोई भी आए जाए लेकिन ऐश्वर्या को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। वहीं एक यूजर ने खूबसूरती की मल्लिका बताया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें पोनियन सेल्वन पार्ट 2 में देखा गया था।

 

 

Exit mobile version