Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके अजय देवगन आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अजय फैंस से रूबरू हुए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसने अजय फैंस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। अजय की सेफ्टी के लिए बॉडीगार्ड भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्टर से मिलने के लिए फैंस बेताब हैं और उन्होंने हाथों में अजय की कई तस्वीरें ले रखी है। वायरल हो इस वीडियो में एक फैन भगवान शिव की तस्वीर को हाथ में लिए हुए नजर आ रहा है तो एक और फैन अजय की बचपन की तस्वीर को दिखा रहा है। वहीं अजय हाथ जोड़कर फैंस से मिल रहे हैं।
Ajay Devgn ने सेलिब्रेट किया 54वां जन्मदिन, फैंस से हाथ जोड़कर मिले भोला स्टार
Ajay Devgn Birthday: जन्मदिन के मौके पर अजय देवगन फैंस से खास अंदाज में रूबरू हुए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें वह हजारों की भीड़ से हाथ जोड़कर मिलते हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अजय की सिंप्लिसिटी ने लोगों को खूब इंप्रेस किया है।
