Akshay Kumar: आरजे महवश एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। दरअसल वह अक्षय कुमार की व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो में पहुंची। इस दौरान एक्टर ने कुछ ऐसा कहा जो लोगों को हंसते-हंसते लोटपोट कर रहा है। इस दौरान खिलाड़ी कुमार जमकर मजे लेते हुए दिखे। देश के पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर के तौर पर व्हील्स ऑफ फॉर्चून में नजर आने वाली आरजे महवश की टांग खींचते हुए अक्षय कुमार कुछ ऐसा कहा जाता है जो चर्चा में है। कंटेंट क्रिएटर को रूबरू करवाते हुए एक्टर कहते हैं कि उनकी फैन फॉलोइंग उतनी है जितनी हमारी देश की आबादी।
अक्षय कुमार ने कैसे किया आरजे महवश का मुंह बंद
वहीं वीडियो में दिखाया जाता है कि आरजे महवश से अक्षय अक्षय कुमार पूछते हैं, “बाकी सब ठीक।” जिस पर वह कहती है बस चल रहा है और वह दोनों हंस पड़ते हैं। वहीं एक पजल गेम के दौरान कंटेंट क्रिएटर गौर से देखती नजर आती है जिस पर अक्षय कुमार कहते हैं कि “मैं देख रहा हूं कि आप बहुत कंफ्यूज हैं।” जिस पर आरजे कहती है, “मैं इसे दिमाग में सॉल्व करने की कोशिश कर रही हूं।” व्हील ऑफ फॉर्च्यून के होस्ट कहते हैं, “यह तो रिवील ही नहीं हुआ किसी का बाप नहीं सॉल्व कर सकता है कोई माई का लाल जो सॉल्व कर देगा उसे मैं एक करोड रुपए दूंगा। एक करोड़ भी नहीं मैं अपनी किडनी दे दूंगा।” ऐसे में आरजे मुंह छिपा लेती है।
Akshay Kumar से मुलाकात के बाद का बोली थी आरजे महवश
इससे पहले अक्षय कुमार के साथ व्हील आफ फॉर्च्यून की कई झलकियां शेयर करते हुए आरजे महवश ने लिखा था, “101 बुखार पर भी मुझे लगता है कि हम एक साथ शानदार शो करने में कामयाब रहे क्योंकि चाहे कुछ भी हो शो चलना ही चाहिए। अक्षय कुमार सर आप एक सितारा है ईमानदारी से कहूं तो मैंने जितने भी लोगों के साथ काम किया उनमें से आप सबसे प्यारे लगे।”
क्यों आरजे महवश आई हाल ही में विवादों में
पिछले लंबे समय से युजवेंद्र चहल के साथ आरजे महवश का नाम जोड़ा जा रहा था हालांकि इस बारे में अक्सर सोशल मीडिया के जरिए कंटेंट क्रिएटर ने अपना साइड क्लियर रखा। यह बता दिया कि उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं है और वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इसके बीच बवाल की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अनफॉलो किया।
