Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार फिलहाल व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो में नजर आ रहे थे जिसका फाइनल काफी धमाकेदार रहा है। इसके क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं इस सबके बीच गेस्ट के तौर पर नजर आई जैकलीन फर्नांडिस ने अक्षय कुमार के साथ जमकर मस्ती की और ऐसे में इसकी एक क्लिप चर्चा में है। जहां अक्षय कुमार पहली दफा हाई हील्स पहनकर डांस करते हुए नजर आते हैं। जैकलीन ने उन्हें मजेदार चैलेंज दिया जिसके बाद अक्षय कुमार ने कुछ इस कदर धमाका किया कि देख कर फैंस मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।
जैकलीन फर्नांडीस ने किया अक्षय कुमार को सैंडल पहनकर डांस करने का चैलेंज
Bollywood’s boldest, most talented, and most versatile megastar @akshaykumar 💥🔥#AkshayKumar was the first love of all Bollywood actresses and many women in the 90s, especially with his height, muscular physique, chest hair, hairstyle, and demeanor; he was the most masculine,… pic.twitter.com/yRKfKq4aba
— Emine Gelinci 🧡🔥 Forever Akkian (@Akkian_Emine87) April 27, 2026
दरअसल जैकलीन फर्नांडीस अक्षय कुमार से कहती हैं कि आपके लिए एक चैलेंज है जिस पर भूत बंगला एक्टर कहते हैं क्या करना है। तब एक्ट्रेस कहती है कुछ है आपके लिए। इसके बाद लाल हाई हील्स दिखाई देती है जिसे देखकर अक्षय कुमार कहते हैं क्या जूता से मारने वाली हो। ऐसे में जैकलिन कहती है इसे पहन कर आपको डांस करना होगा तब एक्टर शॉक्ड रह जाते हैं। वहीं फराह खान चुटकी लेते हुए कहती है कि जीवन में बहुत बड़े-बड़े स्टंट किए हैं तूने यह भी कर ले।
Akshay Kumar ने किया पहली बार हाई हील डांस चैलेंज
वहीं इस फन चैलेंज को एक स्वीकार करते हुए अक्षय कुमार लाल हाई हील्स पहनकर लाल परी गाने पर तबाही मचाते हुए नजर आते हैं। इस दौरान वह यह भी कहते हैं कि मैंने जिंदगी में ऐसा पहले कभी नहीं किया है। वह हाई पहनकर लाल परी गाने पर जिस अंदाज में डांस कर रहे हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया। वहां मौजूद सभी गेस्ट और ऑडियंस ने इसे खूब एंजॉय किया। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने इस फन चैलेंज को पूरा भी किया।
सोशल मीडिया पर अलग-अलग क्लिप काफी चर्चा में है और लोग अक्षय कुमार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला में एक्टर को काफी पसंद किया जा रहा है।
