Ali Sethi:अपनी शादी की अफवाह पर “पसूरी” सिंगर अली सेठी ने तोड़ी चुप्पी,इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कह दी बड़ी बात

Ali serhi

Ali serhi

Ali Sethi: अली सेठी की शादी की खबर से इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था। खबर यह आ रही थी की पाकिस्तानी सिंगर और सॉन्ग राइटर अली सेठी ने शादी रचा ली है। कहा जा रहा था की जाने-माने पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने न्यू यॉर्क बेस्ड पेंटर सलमान तूर से शादी रचा ली है। इस अफवाह से उनके फैंस दंग रह गए थे मगर अब अली सेठी ने अपनी शादी की खबर पर चुप्पी तोड़ी है। आपको बता दे की इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगते हुए अली सेठी इस खबर का खंडन किया है।

फैली शादी की अफवाह

अली सेठी पाकिस्तान के जाने-माने सिंगर और सॉन्ग राइटर है। मगर ‘पसूरी’ गाने ने अली को दुनिया भर में पहचान दिलाई। इस गाने ने एक अलग कीर्तिमान स्थापित किया था। आज भारत हो या पाकिस्तान दोनों जगह लोग अली को उतना ही पसंद करते है।

आपको बता दे की अली सेठी पाकिस्तान के उन गायकों में से एक है जिन्होंने अपनी लैंगिकता को दुनिया के सामने कबूला है। अली सेठी queer है। इन दिनों अली सेठी अपनी शादी की खबरों की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए है। खबर यह आ रही थी की अली सेठी ने सलमान तूर से शादी रचा ली है। कहा जा रह था की उन्होंने न्यू यॉर्क में गुपचुप शादी की है। मगर इस खबर पर अली ने हाल ही में चुप्पी तोड़ी है।

शादी की खबर पर अली सेठी ने तोड़ी चुप्पी

इस खबर को अली सेठी ने महज एक अफवाह बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगते हुए अपनी शादी की खबर को गलत बताया है। अली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगते हुए कहा की, “मैं शादीशुदा नहीं हूँ। मुझे पता नहीं इस अफवाह को किसने शुरू किया है मगर शायद वो मेरे नए रिलीज़ के प्रचार में मेरी मदद करें”।

अली की इस स्टोरी के बाद उनकी शादी की अफवाह पर विराम तो लग गया। मगर उनकी शादी का इंतजार कर रहे उनके फैंस इस स्पष्टीकरण से काफी निराश दिख रहे है। लेकिन जिस तरह से अली ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए इस खबर का इस्तमाल किया है वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। ख़बर से परेशान होने की बजाय उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया और उन्होंने अपने आने वाले गाने की प्रमोशन कर डाली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Exit mobile version