Alia Bhatt: आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण के लुक को कॉपी करने के चक्कर में काफी ट्रोल हो रही हैं। लोग उनके स्टाइल पर सवाल उठा रहे हैं। पहले मेट गाला लुक और उसके बाद मैगजीन कवर लुक और अब उनके एयरपोर्ट लुक पर लोगों ने सवाल खबरे किए हैं। लोगों का कहना है कि आलिया एयरपोर्ट लुक भी दीपिका पादुकोण का कॉपी कर रही हैं। बीते दिनों आलिया को व्हाइट क्रॉप टॉप और जींस के साथ डेनिम लॉन्ग जैकेट को स्टाइल करते देखा गया और उनका यह लुक वाकई काफी स्टाइलिश है। हालांकि इस लूक पर लोगों ने सवाल उठाया क्योंकि दीपिका को अक्सर लूज ऑउटफिट में एयरपोर्ट पर देखा जाता है।
क्या Deepika Padukone के एयरपोर्ट लुक को Alia Bhatt ने किया कॉपी, फैशन पर लोगों ने उठाए सवाल
