Alia Bhatt: कैमरे पर अपनी एक्टिंग से लोगों के होश उड़ा देने वाली और लीड किरदार में सभी एक्टर्स पर भी भारी पड़ने वाली हसीना की बात करें तो निश्चित तौर पर आलिया भट्ट का नाम लिस्ट में टॉप पर है जो फैंस के बीच अपने दीवानगी दिखाना बखूबी जानती है। इस सब के बीच बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर एक्ट्रेस ट्रेंड कर रही है। दरअसल अल्फा एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि वह एडीएचडी यानी अटेंशन डेफिसिट हाय परक्तिविटी डिसॉर्डर से किस तरह से जूझ रही है। उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद इसके हिम्मत से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को वह बैलेंस कर रही हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है वह समस्या जिसकी वजह से आलिया भट्ट है परेशान।
मुश्किल वक्त में भी Alia Bhatt कर रही एंजॉय
आलिया भट्ट ने फोटोज शेयर कर लिखा, “बर्थडे सेलिब्रेशन जारी है, बेस्ट मम्माज़/लेडीज़ खूब पैडल खेल रही हैं। पिछले कुछ हफ़्ते फोकस के साथ अपने दिन शुरू करने में थोड़े मुश्किल रहे हैं (हेलो ADHD) लेकिन आज सुबह सब कुछ ठीक था… साथ ही, महिलाओं का आपके लिए आना (और 2 घंटे पैडल खेलना क्योंकि आप सच में खेलना चाहते थे!!) बहुत शुक्रगुजार महसूस कर रही हूं।”
क्या है ADHD जिससे जूझ रही आलिया भट्ट
जहां तक बात करें ADHD की तो यह Attention-deficit/hyperactivity disorder है जो ‘न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर’ है। यह मस्तिष्क की बनावट और काम करने के तरीके से जुड़ी समस्या है। यहां व्यक्ति का दिमाग दूसरों की तुलना में थोड़ा अलग तरीके से काम करता है जिससे उन्हें ध्यान केंद्रित करने, एक जगह बैठने और अपनी भावनाओं या व्यवहार पर काबू पाने में मुश्किल होती है।
क्या होते हैं ADHD के लक्षण जिससे जूझ रही Alia Bhatt
- किसी एक काम पर लंबे समय तक फोकस न कर पाना।
- बहुत जल्दी ध्यान भटक जाना
- रोजमर्रा की चीजों को भूल जाना
- एक जगह शांति से बैठने में परेशानी होना।
- लगातार हाथ-पैर हिलाना या बेचैनी महसूस करना।
- बहुत ज्यादा बातें करना।
- बिना सोचे-समझे काम करना।
क्या इलाज है ADHD के लिए संभव
अगर डॉक्टर की माने तो ADHD को थेरेपी (जैसे CBT), काउंसलिंग, लाइफस्टाइल में बदलाव कर कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ मामलों में डॉक्टर्स द्वारा दवाई भी दिया जाता है।
