आखिर क्यों Alia Bhatt के अस्तित्व पर सद्गुरु ने उठाए सवाल, अच्छी नींद को लेकर क्या बोल फंसी एक्ट्रेस

Alia Bhatt: सद्गुरु से अपनी नींद को लेकर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसे सवाल किए जिसके बाद जवाब सुनकर खुद ही शॉक्ड रह गई। आखिर नींद को लेकर ऐसी क्या उन्हें सीख मिली है आइए जानते हैं।

Alia Bhatt

Photo Credit- Google Alia Bhatt

Alia Bhatt: सद्गुरु जो अपने ज्ञानवर्धक बातों से लोगों को हमेशा ही इंस्पायर्ड करते हैं और लोगों को उन्हें सुनना पसंद है। वहीं इस सब के बीच में दिन आलिया भट्ट ने अपने दिल की बात उनसे करते हुए नजर आई। यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है लेकिन क्या आपको पता है कि इस दौरान सद्गुरु ने उनके अस्तित्व पर क्यों सवाल उठाया। आखिर नींद को लेकर सवाल करने के बाद क्यों एक्ट्रेस खुद ही फंस गई। इस दौरान वह अपने सोने की रूटीन को लेकर क्या बोल गई जो चर्चा में है और सद्गुरु में उन्हें जिंदगी से प्यार की बात बता गए।

नींद को लेकर Alia Bhatt से क्या बोले सद्गुरु

दरअसल आलिया भट्ट सद्गुरु से पूछते हैं कि “आप कितने घंटे सोते हैं।” इस पर उनका जवाब होता है कि लगभग 27-28 साल तक मैं ढाई से 3 घंटे में ही काम चला लिया लेकिन 2 साल पहले मेरा सिर दो बार फूट गया था। सर्जरी के लिए जाना पड़ा और 4 महीने तक मुझे बहुत सारी नींद की दवाइयां दी गई तो सोने की आदत पड़ गई। अब मैं 4.5 घंटे सोता हूं। इतना सुनने के साथ ही आलिया भट्ट चौक जाती है और कहती है बस इतना ही जिस पर सद्गुरु जवाब देते हैं यह दिन का एक चौथाई हिस्सा है।

आलिया भट्ट की 9 घंटे की नींद पर सद्गुरु ने किया कटाक्ष

इस दौरान आलिया भट्ट कहती है कि मैं कम से कम 8 से 9 घंटे सोती हूं। ऐसे में सद्गुरु कहते हैं आप कब तक जीवित रहेंगे। एक्ट्रेस का कहना है कि हमें यही बताया जाता है कि आराम करो और सो जाओ और यहीं पर आपका शरीर खुद की मरम्मत करता है क्योंकि आप थके हुए रहते हैं। ऐसे में सद्गुरु कहते हैं, “अपने अपने शरीर को नुकसान क्यों पहुंचा आप खुद को तनाव में क्यों डालते हैं कि आपको आराम करने की जरूरत पड़ती है।”

अस्तित्व को लेकर आलिया भट्ट को मिली सीख

जब आलिया भट्ट कहती है कि उन्हें सोना बहुत पसंद है तो सद्गुरु कहते हैं, “किसी को पसंद नहीं होता है लेकिन आप सब जब सब सो रहे होते तो आपका कोई अस्तित्व नहीं होता तो क्या आप अपने अस्तित्व से प्यार नहीं करते हैं। आपको इससे मिलने वाली शांति पसंद है लेकिन अगर मैं आपको एक तरीका दूं कि आप 15 मिनट बैठते हैं और आपको ऐसा लगता है कि आप तीन-चार घंटे सो चुके हैं।”

आलिया भट्ट ने सद्गुरु से अपनी नींद को लेकर जो सवाल किया उसका जवाब सुनकर हैरान रह गई।

 

 

 

Exit mobile version