Alia Bhatt की फिल्मों के चुनाव पर क्यों छिड़ी बहस, मां सोनी राजदान के किस बयान पर रेडिट यूजर ने की खिंचाई

Alia Bhatt: अल्फा एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए उनकी मां ने उनके फिल्म सिलेक्शन की तारीफ की है। वहीं इस पर अब आखिर रेडिट यूज़र ने किस तरह से खिल्ली उड़ाई है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Alia Bhatt

Photo Credit- Google Alia Bhatt

Alia Bhatt: बहुत जल्द अल्फा फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री में से एक है जो अलग-अलग मुद्दों पर न सिर्फ फिल्में बनाती हैं बल्कि उसमें हीरो की जगह खुद लीड करती है। वहीं इस सबके बीच हाल ही में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने फिल्मों के चुनाव को लेकर उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कई लोग बड़े बैनर्स और को स्टार्स के पीछे भागते हैं लेकिन उनकी बेटी आलिया काफी अलग है। वहीं उनके इस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है और देखें किस तरह से एक्ट्रेस की फजीहत हुई है।

आलिया भट्ट की तारीफ में क्या बोल गई सोनी राजदान

दरअसल सोनी राजदान ने हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म सिलेक्शन की तारीफ करते हुए कहा कि वह बाकी लोगों की तरह नहीं है जो बड़े बैनर्स या बड़े स्टार्स को देखकर फिल्में चुनती है बल्कि वह अपने गट फिलिंग पर काम करती हैं। उन्होंने कहा कि आलिया काफी अलग है आपको यूनिवर्स को धन्यवाद करना चाहिए कि आपके लिए अच्छी चीज आ रही है।

क्या आलिया भट्ट का करियर नेपोटिज्म की वजह से चमक उठा

वहीं इसे लेकर रेडिट यूज़र ने निशाना साधा है और उन्होंने कहा है कि सोनी राजदान दूसरी एक्ट्रेस एक्ट्रेस को नीचा दिखा रही है जबकि वह खुद अपनी बेटी के नेपोटिज्म और उन्हें फिल्में कैसे मिलती है इस सच्चाई को इग्नोर कर रही है।नेपोटिज्म की वजह से आलिया भट्ट को फिल्में आसानी से मिल जाती है लेकिन बाहरी कलाकारों को इसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। मां ने अपनी बेटी के तारीफ के बहाने दूसरी एक्ट्रेस पर तंज कर रही है जबकि खुद आलिया भट्ट का करियर बड़े बैनर के सहारे खड़ा हुआ ।

Alia Bhatt पर रेडिट यूजर का बड़ा आरोप

यूजर का कहना है कि आलिया भट्ट की कामयाबी के पीछे करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन का बहुत बड़ा हाथ है। एक्ट्रेस पर फिल्में चुराने का आरोप लगाया है और दूसरी एक्ट्रेस को निकाल देती है। वहीं रेडिट यूजर का यह भी कहना है कि आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी एक्ट्रेस पर तंज किया है। ऐसे में लोग इन बयानों को लेकर सोनी को गलत बता रहे हैं और उनका कहना है कि इंडस्ट्री में मिली सुरक्षा की वजह से आलिया भट्ट कामयाब हो पाई है जबकि बाहरी स्टार्स को मौका नहीं दिया जाता है।

जहां तक बात करें आलिया भट्ट की तो फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म अल्फा को लेकर काफी व्यस्त चल रही है और प्रमोशन में जुटी हैं जो 3 जुलाई को रिलीज हो रही है। शिव रवैल के निर्देशन में बनने वाले इस फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं।

 

Exit mobile version