Alia Bhatt : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साल 2025 में दुनिया की सबसे बड़े और पुराने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। हालंकि इस दौरान उनके रेड कार्पेट लुक को काफी विरोध झेलना पड़ा। उनकी ड्रेस को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी। इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 12 मई से 23 मई 2026 तक चलेगा। रेड कार्पेट सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें 33 साल की एक्ट्रेस लॉरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनकर पहुंची हैं। उनके बेहद खूसूरत लुक्स सामने आ चुके हैं। जिनकी दुनियाभर में तारीफ हो रही है। आज हम आपको आलिया भट्ट के 3 सबसे बेस्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहनी गई ड्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में आलिया भट्ट ने पीले रंग का कॉर्ड स्कर्ट पहना
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में आलिया भट्ट के द्वारा पहने गए दो रेड कार्पेट लुक्स को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। लेकिन उनकी तीसरा लुक काफी रॉयल था।
इसमें उन्होंने Gucci का पीले रंग का कॉर्ड स्कर्ट सेटपहना था। उन्होंने सिर पर फ्लोरल स्कार्फ बांधा हुआ था। वहीं, आंखों में काला चश्मा लगया हुआ था। हाथ में गुच्ची का पर्स उन्हें रॉयल लुक दे रहा था। इसमें वो बेहद अट्रेक्टिव लग रही थीं। इस लुक को सबसे अलग जैकेट ने बनाया था। उनका ये आउटफिट लोगों काफी पसंद आया था।
कान्स फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट का खास गाउन
कान्स फेस्टिवल 2026 के पहले दिन आलिया भट्ट ने बेहद खास बॉल गाउन पहना था। इसमें डिजिटल पेंटिंग हुई थी। उनकी ड्रेस में फ्रेंच रिवेरा के लैवेंडर खेतों की झलक दिख रही थी।
इस खूबसूरत ड्रेस को डिजाइनर यश पाटिल ने तैयार किया था। इस गाउन को स्ट्रैपी स्लीव्स, प्लंजिंग नेकलाइन और फिटेड बॉडीस और हैली लेयर्ड स्कर्ट ने यूनिक बनाया।एक्ट्रेस के गले में येलो डायमंड का सिंपल हार था। वहीं, न्यूड मेकअप के साथ बहुत ही मिनिमम ज्वेलरी को पहना हुआ था।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की ऑपनिंड नाइट में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लगाई आग
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की ऑपनिंड नाइट में आलिया भट्ट रेड कार्पेट पर बेहद खास लुक के साथ उतरी। इस दौरान उन्होंने ब्राइट ब्लश कोरल रंग का स्ट्रेपलेस गाउन पहना हुआ था।
इसके साथ उन्होंने एक दुपट्टे को पहना हुआ था। इसे तमारा राल्फ ने डिजाइन किया था। इस वेस्टर्न गाउन को इंडियन टच दिया गया था। इस ड्रेस को रिया कपूर ने स्टाइल किया। वहींस, उनका मेकअप बिल्कुल नेचुरल और मिनिमल था। उनके बाल खुले हुए थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस इसमें बेहद अट्रेक्टिव लग रही थीं।
