Alpha Box Office Collection Day 5: आलिया भट्ट की अल्फा फिल्म से मेकर्स और खुद एक्ट्रेस को काफी सारी उम्मीदें थीं। लेकिन रिलीज के पांचवे दिन ही इसका कलेक्शन गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकालपाना भी मुश्किल हो गया है। लगभग 150 करोड़ की लागत से बनी ये मूवी अपना बजट निकालने के लिए बॉक्स ऑफिस पर जूझ रही है।
Alpha Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?
अल्फा ने रिलीज के पांचवें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 7173 शोज से हुई है। भारत में अल्फा का टोटल कलेक्शन 50.23 करोड़ रुपए है। वहीं, विदेशों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 19.80 करोड़ रुपए हो चुका है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ ने टोटल कमाई अभी तक 70.03 करोड़ कर ली है। इसका बजट 150 करोड़ के आस-पास है। पहले ही हफ्ते में जिस तरह से मूवी की कमाई गिरी है। उससे फैंस का दिल टूट गया है। कमाई गिरने के कई कारण बताए जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ फिल्म का क्यों गिरा कलेक्शन?
आपको बता दें, अल्फा यसराज यानी की YRF स्पाई यूनिवर्स की अन्य फिल्मों की तुलना में धीमी शुरुआत के बावजूद, इसे पूरी तरह ‘फ्लॉप’ कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि यह अभी भी 100 करोड़ के बजट के करीब पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है।इस फिल्म के कलेक्शन में 70% से अधिक की भारी गिरावट का पहला कारण इसकी कहानी बताई जा रही है। पाकिस्तानी एंगल लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। वहीं, कुछ लोग एक्ट्रेस आलिया भट्ट के एक्शन और एक्सप्रेशन पर भी सवाल उठा रहे हैं। वहीं, काफी लोगों का कहना है कि, इसमें एक्शन की भरमार, लेकिन ‘लॉजिक’ गायब है। इसके साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी इसके गिरते कलेक्शन का एक कारण बताई जा रही है।
