Alpha Box Office Collection Day 8 : एक हफ्ते भी नहीं टिक सकी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ !  टोटल कमाई देख यशराज़ फिल्म को लग सकता है सदमा!

Alpha Box Office Collection Day 8 : आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम हो गया है। जिसके कारण मेकर्स का बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। वीकेंड पर देखने का प्लान है तो टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें ।

Alpha Box Office Collection Day 8

Picture Credit: Google

Alpha Box Office Collection Day 8 :   बॉलीवुड के सबसे बड़े और फेमस प्रोडक्शन हाउस यसराज के बैनर तले बनी फिल्म अल्फा का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘अल्फा’, यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म होने के बावजूद थिएटर में दर्शकों के गहरे संकट से जूझ रही है। लगभग 150 करोड़ की लागत से बनी ये एक्शन मूवी अभी तक अपना बजट तक नहीं निकाल सकी है। रिलीज के आठवें दिन किसी भी फिल्म का गिरता कलेक्शन मेकर्स के लिए टेंशन खड़ी कर देता है।

Alpha Box Office Collection Day 8  कितना हुआ?

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने रिलीज के आठवें दिन 1.65 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 4831 शोज से हुई है। वहीं, भारत में अल्फा  टोटल कमाई 58.51 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 23.55 करोड़ रुपए है। अल्फा का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 82.06 करोड़ रुपए है। इसका बजट 150 करोड़ होने के कारण मूवी को अभी लागत निकालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। यही इसकी सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि 9 करोड़ के ऑपनिंग देना वाली आलिया भट्ट की ये फिल्म 1 से देढ़ करोड़ के बीच में सिमट गई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए है।

‘अल्फा’ फिल्म के गिरते कलेक्शन के कारण

अल्फा फिल्म के गिरते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के कई सारे कारण बताए जा रहे हैं। एक तरफ एक्टर अक्षय कुमार की मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ से इसे तगड़ा कॉम्पिटिशन मिल रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ  ‘धमाल 4’ के आने के बाद मिली कड़ी टक्कर और मिक्स रिव्यूज के चलते अपने बजट से कम कमाई की ओर बढ़ रही है। अगर ये इसी रफ्तार से गिरते कलेक्शन की तरफ बढ़ती रही तो यसराज फिल्म्स की टेंशन बढ़ना लगभग तय है।

 

Exit mobile version