Alpha Movie Review: जाहिर तौर पर 2026 की सबसे ज्यादा एक्साइटिंग और इंतजार की जाने वाली फिल्म की लिस्ट में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की अल्फा का नाम शुमार है। आखिरकार यह 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर अल्फा मूवी रिव्यू देखने के बाद फैंस निश्चित तौर पर सिर पकड़ लेंगे। पॉजिटिव रिव्यू के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं और इसे इंटरनेट पर शॉकिंग दिया जा रहा है। निश्चित तौर पर फिल्म को देखने के बाद कुछ फैंस ने नाराजगी जाहिर की है और इस पर खुलेआम टिप्पणी की जा रही है।
अल्फा के किस स्टार ने जीता लोगों का दिल
#Alpha – MOVIE REVIEW ⭐⭐/5
Alpha is a film that has some strong moments, but an average story holds it back.
The biggest strength of the film is . His screen presence is powerful, and every time he appears on screen, he adds intensity to the film. Even with limited scenes, he… pic.twitter.com/Lpo7KI5Vg1
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) July 3, 2026
अल्फा मूवी रिव्यू को लेकर यूजर्स का कहना है कि इसमें कुछ पावरफुल मोमेंट्स दिखाए गए हैं लेकिन कहानी इसकी कमजोरी है जो आपको बोर कर सकता है। स्क्रीन प्रजेंस दमदार है जब भी बॉबी देओल स्क्रीन पर आते हैं तो इंटेंसिटी जोड़ते हैं। यूजर्स का कहना है कि उनकी एक्टिंग का कोई जवाब नहीं है। कम सीन में भी उन्होंने अपना जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया है।
#Alpha inside report: Review
Story: ghatiya
Screenplay: below average
VFX: bakwaas
Acting: bakwaas + ghatiya ( Specifically #AliaBhatt )
Action sequences: laughableOverall rating: ⭐ 1/2 pic.twitter.com/GZBUMmnB77
— Babumoshai (@TeraKabil) July 2, 2026
वहीं आलिया भट्ट की एक्टिंग को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह इस रोल के लिए परफेक्ट नहीं थी। एक्शन सीन की भी लोग मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
इतना ही नहीं शरवरी वाघ की खूबसूरती और उनकी एक्टिंग को पसंद किया जा रहा है और उन्हें न्यू क्रश बताया जा रहा है।
क्या है खास जिसकी वजह से देख सकते हैं अल्फा
इस बातें कोई शक नहीं है कि शिव रवैल का डायरेक्शन सॉलिड है और प्रोडक्शन वैल्यू बिल्कुल वैसी ही है जैसी आप उम्मीद करते हैं। एक्शन, VFX, सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक सभी अच्छे से किए गए हैं और फिल्म को बड़े पर्दे पर दिलचस्प बनाए रखते हैं। अल्फा मूवी रिव्यू की बात करें तो कहा जा रहा है कि कैमियो के अलावा कुछ और सरप्राइज अपीयरेंस हैं जो फैंस को निश्चित रूप से पसंद आएंगे।
Alpha Movie Review में जानें क्यों कमजोर पड़ी कहानी
watching #Alpha
Raiting 1⭐
Saade teen feet ki #AliaBhatt 6, 6 feet ke bando ko ek saath maar rahi hai,, mujhe ye dekh ke hasi bhi aa rahi hai rona bhi aa raha hai,, mai theatre se ab jaa raha hu ye bawasir ab aur nahi jhel sakta!
— Complan Boy 🥛 (@angelpriya3215) July 3, 2026
अल्फा मूवी रिव्यू को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि कहानी फिल्म का सबसे कमजोर हिस्सा है। यह शुरू से ही अंदाज़ा लगाने लायक है और इसमें बहुत कम ट्विस्ट हैं जो आपको सच में हैरान करते हैं। पहला हाफ़ ठीक-ठाक है और आपका इंटरेस्ट बनाए रखता है, लेकिन दूसरा हाफ काफ़ी धीमा हो जाता है। हालांकि क्लाइमेक्स रोमांचक है और फ़िल्म को एक अच्छे नोट पर खत्म करता है, लेकिन ओवरऑल स्क्रीनप्ले एवरेज लगता है।
वहीं अल्फा की टिकट बुक करने से पहले आप यह जान ले कि अगर आप बॉबी देओल, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के लिए इस फिल्म को देख रहे हैं तो आप इसे इंजॉय कर सकते हैं। अगर कहानी और एंटरटेनमेंट के लिए देख रहे हैं तो शायद यह आपके उम्मीद पर खड़ी नहीं उतरेगी।
