मेकअप से दूरी रखने वाली Ameesha Patel के लिए क्या है टॉप ब्यूटी सीक्रेट, आप भी कर सकते हैं 50 साल की ‘गदर’ एक्ट्रेस को फॉलो

Ameesha Patel: क्या आपको पता है कि 50 साल की एक्ट्रेस अपनी स्किन का ख्याल किस तरह से रखती हैं और ब्यूटी सीक्रेट क्या है जो आप भी ट्राई कर सकते हैं। एक्ट्रेस ने खुद ही कहा कि उन्हें मेकअप पसंद नहीं है।

Ameesha Patel

Photo Credit- Google Ameesha Patel

Ameesha Patel: 50 साल की उम्र में भी कभी बिकिनी तो कभी शॉर्ट ड्रेस में बवाल मचाने में अमीषा पटेल पीछे नहीं रहती है। उन्हें लोग किस कदर पसंद करते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर वह चर्चा में है क्योंकि मिडिल इंडिया टेंशन के बीच वह दुबई एयरपोर्ट पर काफी समय तक फंस गई। अब वह मुंबई वापस आ चुकी है लेकिन क्या आप जानते हैं अमीषा पटेल की खूबसूरती का क्या एक राज है। कई दफा एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि मेकअप को बहुत ज्यादा पसंद नहीं करती है। आइए जानते हैं उनका स्किन केयर सीक्रेट क्या है।

स्किन केयर के लिए क्या करती है Ameesha Patel

Credit- @beautybybie

अमीषा पटेल ने कहा कि मैं बहुत कम उम्र से फेशियल और क्लीनअप जैसी चीज शुरू कर दी थी ताकि मेरे चेहरे से मुंहासे और ब्लैकहेड साफ रहे। मुझे हर 15 दिन में मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाने की जरूरत महसूस होती है त्वचा को साफ रखने के लिए मौसम, जलवायु और यात्रा की वजह से रूटीन बदलना पड़ जाता है। स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइजर, सिरम, नाइट क्रीम और नाइट सिरम से पोषण देना चाहिए।

मेकअप को लेकर क्या है अमीषा पटेल की राय

इसके अलावा एक्ट्रेस की ब्यूटी सीक्रेट की बात करें तो अमीषा पटेल कहती है कि जब वह काम नहीं कर रही होती है तो वह बिल्कुल भी मेकअप नहीं लगाती है। बाहर जाते समय वह बहुत कम मेकअप करती हैं यहां तक कि स्क्रीन पर भी वह इससे ज्यादा तवज्जो नहीं देती है क्योंकि उनके लिए कम मेकअप ही ज्यादा है। अमीषा पटेल का मानना है कि उन्हें नेचुरल दिखने में ज्यादा अच्छा महसूस होता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल को सनी देओल के साथ ग़दर 2 में देखा गया था जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। इस सबके अलावा अक्सर वह अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में होती है।

 

 

Exit mobile version