‘चलो…’ टाइगर श्रॉफ के बाद दिलजीत दोसांझ और Amitabh Bachchan के आशियाने पर खतरा! जानलेवा धमकी के बीच बिग बी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

Amitabh Bachchan: हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया था लेकिन इस सबके बीच आखिर क्यों बिग बी पर निशाना साधा गया। धमकी भरे ईमेल में ऐसा क्या लिखा गया जिसने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच हड़कंप मचाने का काम किया।

Amitabh Bachchan

Photo Credit- Google Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: बीते दिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया जब टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर जानलेवा फायरिंग की गई। इस सबके बीच अब अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित आशियाने और दिलजीत दोसांझ के आगामी कंसर्ट को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। आइए जानते हैं मुंबई की मेयर को क्या ईमेल प्राप्त हुआ जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। वहीं इस सबके बीच अमिताभ बच्चन का एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर और क्यों बिग बी के फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

मेल में क्या कहा गया जिसने किया लोगों को हैरान

अमिताभ बच्चन को लेकर कहा जा रहा है कि उनके जुहू स्थित घर जलसा पर बमबारी की धमकी दी गई है। ईमेल भेजने वाले ने 31 अक्टूबर से लेकर 27 नवंबर के बीच बिग बी के बंगले पर ग्रेनेड हमले की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं ईमेल में यह भी कहा गया है कि 27 नवंबर को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर भी अटैक किया जाएगा।

कहां से मिली धमकी और पुलिस कैसे कर रही जांच

इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि ईमेल में खालिस्तान का भी उल्लेख किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुड़ चुकी है। निश्चित तौर पर बिग बी को लेकर इस धमकी को मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट पर रखा है। बीएमसी मुख्यालय स्थित मेयर के कार्यालय की गहन तलाशी जारी है लेकिन वहां कुछ भी ऐसा नहीं मिला है।

क्या है Amitabh Bachchan का कृप्टिक पोस्ट जिससे मचा हड़कंप

वहीं इस सबके बीच हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक की घोषणा करने वाले अमिताभ बच्चन ने वापसी कर ली है। उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट में “चलो” लिखा है जो सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है। अब उनके इस कृप्टिक पोस्ट के मायने क्या है यह तो वही जाने लेकिन लोगों का कहना है कि शायद वह सोशल मीडिया पर एक बार फिर वापसी करने वाले हैं।

धमकी बड़े मेल उस समय सामने आए हैं जब हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया था और उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी।

Exit mobile version